Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

'खेलो चंडीगढ़ गेम्स’ में 2652 खिलाड़ियों की रही भागीदारी, समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल रहे मुख्य अतिथि

VVinita Kohli
'खेलो चंडीगढ़ गेम्स’ में 2652 खिलाड़ियों की रही भागीदारी, समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल रहे मुख्य अतिथि
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026” का सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी सेक्टर-25 स्थित कन्वेंशन सेंटर में भव्य समापन हुआ। समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, मेयर सौरभ जोशी, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा एवं शक्ति प्रकाश देवशाली, पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर रेनू विग, डायरेक्टर स्पोर्ट्स राकेश मलिक तथा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रभजीत सिंह लांबा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि जिस प्रकार के कार्यों की अपेक्षा खेल मंत्रालय से की जाती है, उसी प्रकार का सराहनीय कार्य भाजपा चंडीगढ़ का खेल प्रकोष्ठ कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो चंडीगढ़ गेम्स जैसे आयोजन युवाओं को नई दिशा देने के साथ अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर खेल गतिविधियों में भाग लेकर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 2652 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर रेनू विग और डायरेक्टर स्पोर्ट्स राकेश मलिक का सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद किया। साथ ही खेल प्रकोष्ठ संयोजक प्रभजीत सिंह लांबा की सराहना करते हुए कहा कि इसी परिकल्पना के चलते हजारों युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है।

राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और खेल उन्हें अनुशासित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।