Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

वर्क-स्टडी वीजा के नाम पर 34.39 लाख की ठगी, तीन कंपनियों पर चार केस दर्ज

VVinita Kohli
वर्क-स्टडी वीजा के नाम पर 34.39 लाख की ठगी, तीन कंपनियों पर चार केस दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा कार्रवाई में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर तीन कंपनियों के विरुद्ध चार मामले दर्ज किए हैं। आरोप है कि एजेंटों ने वर्क और स्टडी वीजा दिलाने का झांसा देकर कुल 34.39 लाख रुपये हड़प लिए। पहली शिकायत रोहतक के दिनेश मलिक की है। उनका कहना है कि व्हाइट हॉर्स इमिग्रेशन से जुड़े अनुभव गर्ग और अन्य लोगों ने नौकरी के लिए विदेश भेजने का भरोसा दिलाया और उनसे 9.10 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो वीजा मिला और न ही रकम वापस की गई।

इसी कंपनी के खिलाफ पटियाला के प्रताप सिंह ने भी केस दर्ज करवाया है। शिकायत के मुताबिक उनसे 15.90 लाख रुपये लिए गए, लेकिन वीजा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। रकम वापसी की मांग करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तीसरे मामले में पंचकूला की अमनदीप कौर ने न्यू पाथ ओवरसीज के संचालक नरेंद्र सिंह पर 3.39 लाख रुपये लेने के बाद वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। वहीं, सेक्टर-41 की एक महिला की शिकायत पर रेहल कंसल्टेंट्स की संचालक मोनिका रेहल, परमजीत सिंह व अन्य के खिलाफ स्टडी वीजा के नाम पर 6 लाख रुपये ऐंठने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने चारों शिकायतों पर बीएनएस और इमिग्रेशन कानून की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपितों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।