Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बरनाला के गांव महल खुर्द में सवारियों से भरी बस पलटी, करीब 15 घायल अस्पताल पहुंचाए, दो रेफर

VVinita Kohli
बरनाला के गांव महल खुर्द में सवारियों से भरी बस पलटी, करीब 15 घायल अस्पताल पहुंचाए, दो रेफर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: बरनाला के विधानसभा हलका महल कलां के गांव महल खुर्द में उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक निजी बस खेतों में पलट गई। बस पलटने के कारण उसमें सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। इनमें नर्सिंग कॉलेज और स्कूल की छात्राओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। हादसे के दौरान करीब 15 घायलों को महल कलां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरनाला रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण धुंध, ओवरटेक कर रहे डामर (लुक) से भरे टिप्पर सहित बस ड्राइवर की लापरवाही भी बताया जा रहा है। जांच के बाद ही हादसे के असली कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

धुंध के कारण हुआ हादसा

इस हादसे के बारे में बस कंडक्टर ने बताया कि आज सुबह धुंध बहुत ज्यादा थी। कुछ भी दिखाई न देने और सड़क पर आ रहे डामर से भरे टिप्पर के कारण यह हादसा हुआ। बस में करीब 22 सवारियां थीं, जिनमें से लगभग 15 घायल हुए हैं। लिंक रोड के आसपास ज्यादा जगह न होने के कारण बस खेतों में जाकर पलट गई।

ड्राइवर की लापरवाही

बस में सवार घायलों ने बताया कि वे बस में सवार होकर जा रहे थे। बस ड्राइवर की टक्कर पहले भी एक मोड़ पर होने वाली थी, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद ही ड्राइवर ने बस को खेतों में पलट दिया। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए और कइयों के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे का मुख्य कारण ड्राइवर की लापरवाही लग रही है। ऐसा लग रहा था कि या तो ड्राइवर ने कोई नशा किया हुआ था या फिर उसे आंखों से सही दिखाई नहीं दे रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ।

करीब 14 सवारियां इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं

 इस मौके पर सरकारी अस्पताल महल कलां की डॉक्टर गुरतेजिंदर कौर ने बताया कि बस पलटने के कारण करीब 14 यात्री इलाज के लिए अस्पताल पहुँचे हैं। इनमें से दो को आगे रेफर कर दिया गया है, बाकी घायलों का एक्सरे और इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस बस दुर्घटना में जहाँ करीब 15 नर्सिंग और स्कूल के विद्यार्थी घायल हुए हैं, वहां कोई जानी नुकसान (जान की हानि) होने से बचाव रहा। हालांकि, बस का काफी नुकसान हुआ है। यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।