Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तक पहुंची कार, बड़ा हादसा टला, आरपीएफ ने लापरवाही का दर्ज किया केस

VVinita Kohli
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तक पहुंची कार, बड़ा हादसा टला, आरपीएफ ने लापरवाही का दर्ज किया केस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मंगलवार तड़के चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई, जब हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार अचानक स्टेशन परिसर में घुसते हुए सीधे प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक पहुंच गई। कार प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई, जिससे स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि जिस प्लेटफॉर्म पर कार फंसी, वह इन दिनों निर्माण और नवीनीकरण कार्य के चलते बंद था। यदि उस समय प्लेटफॉर्म चालू होता या कोई ट्रेन आ जाती, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, कार में दो युवक सवार थे। उनमें से एक को सुबह चलने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़नी थी। देर हो जाने के कारण दोनों जल्दबाजी में स्टेशन पहुंचे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने गलती से उस रास्ते से कार मोड़ दी, जहां आमतौर पर माल की लोडिंग-अनलोडिंग होती है। अंधेरा होने के कारण प्लेटफॉर्म स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और कार अनियंत्रित होकर प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंचा। यात्रियों और स्थानीय लोगों की मदद से कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्टेशन परिसर से बाहर खड़ा कराया गया। शुरुआती जांच में नशे की आशंका जताई गई थी, हालांकि बाद में इसकी पुष्टि नहीं हुई। रेलवे पुलिस के अनुसार, लापरवाही बरतने के मामले में आरपीएफ ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।