Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जींद में अनियंत्रित होकर पलटी हरियाणा रोडवेज बस: सामने से तेज रफ्तार में आई कार की वजह से हादसा, 12 यात्री घायल

VVinita Kohli
जींद में अनियंत्रित होकर पलटी हरियाणा रोडवेज बस: सामने से तेज रफ्तार में आई कार की वजह से हादसा, 12 यात्री घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद: हरियाणा के जींद जिले में आज यानी शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, यह हादसा तब हुआ जब हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा जींद के बड़ौदी गांव के पास हुआ, जहां उस समय सड़क पर यातायात सामान्य था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस मांडी कलां गांव से यात्रियों को लेकर जींद की ओर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जैसे ही बस बड़ौदी गांव के नजदीक पहुंची, तभी सामने से एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि स्विफ्ट कार में सवार लोग टोल टैक्स बचाने के उद्देश्य से तेज गति से गलत दिशा में आ रहे थे। उन्हें बचाने के प्रयास में बस चालक को अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई, जिसके माध्यम से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्विफ्ट कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।