Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

नोएडा में बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, 30 से अधिक लोग घायल

VVinita Kohli
नोएडा में बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, 30 से अधिक लोग घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 में बिजली का मीटर बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आग लगने के समय ‘कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ नामक फैक्टरी में लगभग 240 मजदूर फंस गए थे, जिनमें घायल भी शामिल थे। यह फैक्टरी फेज-1 पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित है। पुलिस ने बताया कि बचाव दल ने खिड़कियों को तोड़कर मजदूरों बाहर निकाला। अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुछ घायलों का आईसीयू में इलाज हो रहा है। कुछ लोगों की हड्डियां टूट गई हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।’’ अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 में स्थित बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्टरी ‘कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्टरी में करीब 240 लोग काम कर रहे थे। आग के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘आग लगने की वजह से कंपनी में काम कर रहे लोगों में भगदड मच गई। इस घटना में रंजीत, पंकज, दिलीप यादव, राजेश कुमार, सागर कुमार झा, दीपू, जीतू, नीरज, प्रदीप, दिलीप, प्रवीण, आलोक, सुखबीर, उमेश, अजीत, शिवनंदन, अमरजीत, रंजीत, मोहम्मद आलम, मुन्ना कुमार, पलाश सरकार सहित 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 17 लोगों को आईसीयू में रखा गया है। आईसीयू में भर्ती ज्यादातर लोग धुएं में फंसने की वजह से मूर्छित हो गए थे।’’ उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 

उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया तथा आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना में अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक अन्य कंपनी में भी आज सुबह अज्ञात कारण से आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।