Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट परिसर में जनकल्याणकारी सुविधा शिविर का आयोजन, चीफ जस्टिस शील नागू ने किया उद्घाटन

VVinita Kohli
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट परिसर में जनकल्याणकारी सुविधा शिविर का आयोजन, चीफ जस्टिस शील नागू ने किया उद्घाटन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ लीगल फोरम एवं पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट परिसर, चंडीगढ़ में एक व्यापक जनकल्याणकारी सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने किया। यह शिविर चंडीगढ़ लीगल फोरम की अध्यक्ष रुचि सेखरी की देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट रंजन लोहान, अजय जग्गा, मीनाक्षी सिंह, अविनाश मंडला, सुमनजीत कौर सहित चंडीगढ़ लीगल फोरम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज नरूला, संयुक्त सचिव भाग्यश्री सेतिया, सचिव गगनदीप जम्मू तथा कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह मान ने इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

इस जनकल्याणकारी सुविधा शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, आभा कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन सहित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर का विशेष लाभ हाई कोर्ट परिसर में कार्यरत कर्मचारियों, कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों, वेंडर्स, ढाबों में कार्य करने वाले वर्कर्स, चाय विक्रेताओं, फोटोस्टेट कर्मियों तथा अधिवक्ताओं के परिवारजनों को भी मिला। बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

चीफ जस्टिस शील नागू ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी कैंप समाज के उन वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं, जो अक्सर प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर आयुष्मान, पेंशन, राशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराना वास्तव में सराहनीय पहल है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट परिसर में हजारों लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं, जिनमें कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, वेंडर्स, ढाबा वर्कर्स, चाय बनाने वाले, फोटोस्टेट कर्मी तथा अधिवक्ताओं के परिवारजन शामिल हैं। ये सभी इस न्यायिक संस्थान की व्यवस्था की रीढ़ हैं और इन्हें इन योजनाओं का लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है।

 चीफ जस्टिस के संबोधन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा भी इस जनकल्याणकारी शिविर में पहुंचे। उन्होंने चंडीगढ़ लीगल फोरम द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि न्यायिक परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस प्रकार के शिविर का आयोजन समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने चंडीगढ़ लीगल फोरम के सभी सदस्यों को इस जनसेवा के कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। चंडीगढ़ लीगल फोरम की अध्यक्ष रुचि सेखरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य न्यायिक परिसर से जुड़े प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। यह आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना की एक सशक्त मिसाल बनकर सामने आया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।