Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल

VVinita Kohli
बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

तपा मंडी/बरनाला: पंजाब के बरनाला जिले में आज यानी सोमवार की सुबह बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर उस समय मातम पसर गया, जब एक तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने मोटरसाइकिल सवार एक हंसते-खेलते परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। तपा मंडी के पास धागा मिल के समीप हुए इस भयानक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ताजोके के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इंद्रजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और तीन वर्षीय बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामपुरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण माता-पिता उसे दवाई दिलाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन किसी को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन

जब यह परिवार धागा मिल के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने उनके मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि इंद्रजीत सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। गिल कलां पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने दोषियों की कार को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद खबर से गांव ताजोके में शोक की लहर दौड़ गई है।

तीन वर्षीय मासूम बच्ची की हालत नाजुक

इस दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची बच तो गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत रामपुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। माता-पिता का साया सिर से उठने और बच्ची की गंभीर हालत ने हर आंख नम कर दी है।

हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुए दोषी

जानकारों के अनुसार कार सवार किसी भोग या अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसा होने के तुरंत बाद कार सवार अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव ताजोके के मुख्य सेवादार बाबा बूटा सिंह, समाजसेवी परमजीत सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।