Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अमृतसर में सरपंच की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने मुख्यमंत्री मान से इस्तीफे की मांग की

VVinita Kohli
अमृतसर में सरपंच की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने मुख्यमंत्री मान से इस्तीफे की मांग की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की और दावा किया कि अमृतसर में एक शादी समारोह में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के एक ग्राम सरपंच की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस के अनुसार, तरनतारन जिले के वलथोआ गांव निवासी झारमल सिंह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें माथे पर बेहद करीब से गोली मार दी। सिंह को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए लिखा, ‘‘अमृतसर में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की हत्या का भयावह वीडियो। पंजाब में इससे ज्यादा बेशर्मी की कोई बात नहीं हो सकती। अपराधी कानून से बिल्कुल भी नहीं डरते और अपना चेहरा तक नहीं छुपाते।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आप के शासन में पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भाजपा प्रवक्ता ने भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। पूनावाला ने कहा, ‘‘सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लेकर ग्रेनेड हमलों, मादक पदार्थ तस्करी, माफिया और गैंगवार तक! इन्होंने पंजाब का क्या हाल कर दिया है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुपर सीएम केजरीवाल को 100 गाड़ियों का काफिला मिलता है और पंजाब की जनता को ये सब झेलना पड़ता है।’’

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।