Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सेक्टर 17 की कॉलोनियों में समस्याओं के खिलाफ उठी आवाज, 'जन सुविधा समाधान मंच' का हुआ गठन

JJagmarg Desk
Panchkula News: सेक्टर 17 की कॉलोनियों में समस्याओं के खिलाफ उठी आवाज, 'जन सुविधा समाधान मंच' का हुआ गठन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला: सेक्टर 17 स्थित राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी में व्याप्त बदहाली, शिक्षा-स्वास्थ्य के गिरते स्तर और बढ़ते नशे के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने लामबंद होना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 1 मार्च 2026 को दोनों कॉलोनियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सीटू जिला अध्यक्ष रमा जी ने की।

बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष प्रकट किया। समस्याओं के संगठित समाधान के लिए सर्वसम्मति से ‘जन सुविधा समाधान मंच’ नामक संगठन का गठन किया गया, जो भविष्य में इन बस्तियों की आवाज बनेगा।

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंच की अध्यक्ष रमा जी ने कहा कि राजीव और इंदिरा कॉलोनी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा का भाव है।

इस दौरान युवा प्रधान प्रदीप तिवारी ने कॉलोनियों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। संघर्षकारी महिला नेता सुनैना जी, कर्मवीर और मुख्य रूप से उपस्थित कामरेड साथी वर्मा ने भी निवासियों को जागरूक करते हुए संघर्ष का आह्वान किया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कॉलोनियों में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नियमित सफाई न होने और नालियों के जाम रहने से हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण गरीब परिवारों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थिति चिंताजनक है। पर्याप्त स्कूल न होने और आर्थिक तंगी के चलते बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं, जबकि डिजिटल शिक्षा और ट्यूशन जैसी सुविधाएं यहां के बच्चों के लिए आज भी एक सपना बनी हुई हैं।

क्षेत्र में बढ़ते नशे और अवैध गतिविधियों ने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया है। निवासियों ने शिकायत की कि क्षेत्र में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे रात के समय सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रहती है। 

‘जन सुविधा समाधान मंच’ ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनियों में नियमित फॉगिंग और सफाई सुनिश्चित की जाए, स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के साथ पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और बच्चों के लिए शिक्षा के बेहतर प्रबंध किए जाएं।

इस बैठक में राजाराम, पम्मी शर्मा, प्रदीप, प्रेमशिला, देवकी, रोहित, विजय, हसन, अहमद और साहिल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की है।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।