Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सेक्टर-25 में चोरी की बाइक के साथ युवक काबू, नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी

VVinita Kohli
सेक्टर-25 में चोरी की बाइक के साथ युवक काबू, नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: सेक्टर-25 में पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को धर दबोचा। आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी अशोक कुमार उर्फ टिड्डा (36) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-11 थाना पुलिस की टीम वीरवार रात सेक्टर-25 स्थित गैस एजेंसी टर्न के पास पैदल गश्त पर थी। इसी दौरान करीब 10:45 बजे एक युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। पुलिस टीम को सामने देखकर उसने अचानक बाइक रोक दी और वापस मुड़ने की कोशिश की, लेकिन उसी समय बाइक बंद हो गई। आरोपी की घबराहट और संदिग्ध गतिविधियां देखकर पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और पूछताछ शुरू की। आरोपी के पास जब वाहन के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल की जांच की तो सामने की नंबर प्लेट ही गायब थी। चेसिस और इंजन नंबर की जांच में पता चला कि यह स्प्लेंडर बाइक जनवरी में चोरी होने की रिपोर्ट में दर्ज है। आरोपी अशोक कुमार बाइक पर नकली नंबर लगाकर इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने बाइक कहां से चोरी की या किसी गिरोह से जुड़े होने की संभावना है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।