Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Abohar Crime News: अबोहर में मां-बेटे के रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने प्रेशर कुकर से सिर कुचलकर मां की जान ली

Abohar Crime News: अबोहर में मां-बेटे के रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने प्रेशर कुकर से सिर कुचलकर मां की जान ली

बेटे ने प्रेशर कुकर से सिर कुचलकर मां की जान ली

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Abohar Crime News: पंजाब के अबोहर के संत नगर गली नंबर-1 में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे 80 वर्षीय कृष्णा रानी की उनके बड़े बेटे सुनील कुमार ने हत्या कर दी। परिवार के मुताबिक, सुनील कुमार लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और नशे का भी सेवन करता है। घटना के समय वह कथित तौर पर नशे की हालत में था और मां से झगड़ा करने लगा। बेटे का आक्रामक व्यवहार देखकर कृष्णा रानी अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि सुनील कुमार ने कमरे की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर मां पर हमला कर दिया।

 

विज्ञापन

प्रेशर कुकर से हमला, महिला की मौत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर में रखे प्रेशर कुकर से कृष्णा रानी के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी सुनील कुमार को काबू कर लिया और उसके भाई तथा पुलिस को सूचना दी।

 

तीन दिन पहले ही बड़े बेटे के पास आई थीं

जानकारी के अनुसार कृष्णा रानी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुनील कुमार उनके साथ रहता था, जबकि छोटा बेटा विजय कुमार इंद्रा नगरी गली नंबर-4 में अलग रहता है। परिवार के मुताबिक सुनील कुमार की मानसिक बीमारी का इलाज एक निजी डॉक्टर से चल रहा था। कृष्णा रानी करीब तीन दिन पहले ही छोटे बेटे के घर से बड़े बेटे के पास रहने के लिए आई थीं। इसके बाद सोमवार को यह घटना हो गई।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी हरीश कुमार और थाना नंबर-1 के प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतका के छोटे बेटे विजय कुमार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस घटना की परिस्थितियों और आरोपी के व्यवहार से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फाजिल्का की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।