Breaking News
Panipat Accident: पानीपत-खटीमा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी की मौत, 2 गंभीरFake Loan Apps Scam: आसान लोन का झांसा देकर फोन हैक कर रहे साइबर ठग, एसपी ने जारी की अहम एडवाइजरीFaridabad gas agency fire: फरीदाबाद में गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडरNarnaul News: मदार–रोहतक एक्सप्रेस की समय-सारणी बदलने की मांग, नारनौल के दैनिक यात्रियों ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन, सुबह 8:30 बजे चलाने का आग्रहACB Kaithal Raid: कैथल नगर परिषद रिश्वतकांड, 18 हजार की घूस लेने वाला ऑपरेटर आज कोर्ट में होगा पेश, ME फरारPanipat Accident: पानीपत-खटीमा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी की मौत, 2 गंभीरFake Loan Apps Scam: आसान लोन का झांसा देकर फोन हैक कर रहे साइबर ठग, एसपी ने जारी की अहम एडवाइजरीFaridabad gas agency fire: फरीदाबाद में गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडरNarnaul News: मदार–रोहतक एक्सप्रेस की समय-सारणी बदलने की मांग, नारनौल के दैनिक यात्रियों ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन, सुबह 8:30 बजे चलाने का आग्रहACB Kaithal Raid: कैथल नगर परिषद रिश्वतकांड, 18 हजार की घूस लेने वाला ऑपरेटर आज कोर्ट में होगा पेश, ME फरार

ACB Kaithal Raid: कैथल नगर परिषद रिश्वतकांड, 18 हजार की घूस लेने वाला ऑपरेटर आज कोर्ट में होगा पेश, ME फरार

ACB Kaithal Raid: कैथल नगर परिषद रिश्वतकांड, 18 हजार की घूस लेने वाला ऑपरेटर आज कोर्ट में होगा पेश, ME फरार

कैथल नगर परिषद रिश्वतकांड, 18 हजार की घूस लेने वाला ऑपरेटर आज कोर्ट में होगा पेश, ME फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

ACB Kaithal Raid: हरियाणा की स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी मुहिम के बीच कैथल नगर परिषद में बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब हुआ है। 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए ऑपरेटर कम स्वीपर संजय को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम गुरुवार को अदालत में पेश करने जा रही है। गिरफ्तारी के बाद हुई कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने भ्रष्टाचार के इस पूरे खेल से पर्दा उठाते हुए नगर परिषद के म्यूनिसिपल इंजीनियर (ME) की भूमिका की पुष्टि कर दी है।

पूछताछ के दौरान आरोपी संजय ने साफ किया कि वह तो महज एक मोहरा था, जबकि घूस का असली फरमान नगर परिषद के एमई वरुण शर्मा की तरफ से जारी किया गया था। आरोप है कि शहर में गलियों और भवन निर्माण के विकास कार्यों के टेंडर आवंटित करने तथा बिल पास कराने के एवज में एमई द्वारा लगातार ठेकेदार पर कमीशन देने का दबाव बनाया जा रहा था। जब ठेकेदार बार-बार की मांग से तंग आ गया, तो उसने चुप बैठने के बजाय सीधे एंटी करप्शन ब्यूरो की शरण ली।

विज्ञापन

जाल बिछाकर एसीबी ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी के इंस्पेक्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता ठेकेदार को केमिकल लगे 18 हजार रुपये देकर ऑपरेटर संजय के पास भेजा गया। जैसे ही संजय ने नगर परिषद परिसर के पास ठेकेदार से नकदी थामी, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत के पैसे बरामद कर तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

फरार एमई की सरगर्मी से तलाश

मामले की जानकारी देते हुए एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि ऑपरेटर संजय के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी एमई वरुण शर्मा वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। एसीबी ने संजय के साथ-साथ एमई वरुण शर्मा के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसीबी अधिकारियों का दावा है कि फरार एमई की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे कानून शिकंजे में लिया जाएगा। पुलिस इस बात की भी गहनता से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी इंजीनियर इससे पहले भी किन-किन टेंडरों में ठेकेदारों से इस तरह की अवैध वसूली में शामिल रहा है।

यह भी देखें –  हरियाणा में करवट ले रहा मौसम, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, 24 अक्टूबर से इन जिलों में बरसेंगे बादल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।