Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मलोया में 85 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई कार्यवाही

VVinita Kohli
मलोया में 85 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार,  नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई कार्यवाही
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: यूटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 85 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील वर्मा उर्फ बाबू (27 वर्षीय) ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, चंडीगढ़ निवासी, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशों पर की गई। इस अभियान का संचालन एसपी सिटी के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज की निगरानी में किया गया। मलोया थाना पुलिस की टीम, जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह कर रहे थे, ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

मामले के अनुसार 12 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 12:35 बजे एएसआई मंगत सिंह पुलिस टीम के साथ ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, मलोया क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मकान नंबर 2025 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे वह बिना किसी वैध अनुमति या लाइसेंस के अपने पास रखे हुए था। बरामदगी के बाद मौके पर एमएफटी टीम को बुलाया गया और बरामद नशीले पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना मलोया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह हेरोइन पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से लाता था और ट्राईसिटी क्षेत्र में इसे छोटे स्तर पर सप्लाई करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से बरामद हेरोइन को जब्त कर थाना मलोया के मालखाने में जमा कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।