Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कार्मल कान्वेंट स्कूल की क्रिकेटर अदिति श्योराण का बीसीसीआई महिला वन डे ट्राफी के लिए चयन

VVinita Kohli
कार्मल कान्वेंट स्कूल की क्रिकेटर अदिति श्योराण का बीसीसीआई महिला वन डे ट्राफी के लिए चयन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल की युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण का बीसीसीआई की ओर से 13 दिसंबर से आयोजित होने वाली महिला वनडे ट्राफी के लिए चयन हुआ है। 16 साल की अदिति बीसीसीआई की इस प्रतिष्ठित ट्राफी के लिए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम से आलराउंडर के तौर पर खेलेंगी। । स्टेट स्तर की प्रतियोगिता और वनडे टीम के चयन मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद अदिति को आलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।  वह टाप आर्डर बल्लेबाजी के साथ ही स्पिन गेंदबाजी और चुस्त फिल्डर है। अदिति सेक्टर-16 स्थित यूटी प्रशासन की क्रिकेट एकडमी में बीते चार वर्षों से ट्रेनिंग ले रही हैं। वह एकेडमी में दाखिला पाने वाली शहर की पहली क्रिकेटर भी हैं।

विज्ञापन

टीम में चयन के बाद अदिति के दादा चौधरी रघबीर सिंहने पोती के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही खिलाड़ी आगे बढ़ता है। अदिति ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके प्रदर्शन को देखते हुए यूटीसीए प्रबंधन की ओर से उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि वह टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीताने की कोशिश करेंगी। अदिति की मां अनू श्योराण शिक्षा विभाग में लेक्चरर हैं। स्टेट और नेशनल स्तर की विभिन्न की प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक स्टेट मेडल और ट्राफी हासिल की हैं। 

युवा अदिति की खेल प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी 2025 को सोनीपत में गणतंत्र दिवस पर अदिति को कैबिनट मंत्री कृष्ण बेदी के हाथों एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। 15 अगस्त 2025 को चंडीगढ़ प्रशासन के प्रतिष्ठित स्टेट अवार्ड से भी युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक के हाथों सम्मान मिल चुका है। श्योराण सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं। अदिति अपनी सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों, कोच संजीव पठानिया, अश्वनी कुमार,फिटनेस कोच रवि और परिवार को देती हैं।

चंडीगढ़ स्कूल नेशनल में क्रिकेट टीम की कप्तान भी

बीसीसीआई अंडर-19 महिला वनडे ट्राफी में चयन से पहले अदिति ने इस साल इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट टीम की फाइनल लिस्ट में जगह बनाई है। पूरे टूर्नामेंट में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लेकर आलराउंडर प्रदर्शन किया। बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए यूटीसीए चंडीगढ़ की ओर से आयोजित ट्रायल मैचों में भी आलराउंडर के तौर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा। पिछले साल अदिति स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही थी। अदिति इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर भी कार्मल कान्वेंट टीम की कप्तान थी। 2024 में यूटीसीए के जोनल टूर्नामेंट में सबसे कम 14 साल की उम्र में कप्तानी कर चुकी हैं। यूटीसीए और चंडीगढ़ पुलिस के पहले गर्ल गली क्रिकेट टूर्नामेंट में भी अदिति ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों में भी अदिति ने कई मेडल हासिल किए हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।