Breaking News
Rohtak Civil Hospital: रोहतक सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, अंधेरे में दरवाजा खोलते ही 12 फीट नीचे डक्ट में गिरीं मां-बेटीफेस्टिव सीजन में खरीदारी से पहले बड़ा झटका, RBI ने रेपो रेट 5.50% किया; जानें EMI पर असरHollywood News: 102 की उम्र में हॉलीवुड दिग्गज ईवा मैरी सेंट का निधन, पहली ही फिल्म के लिए जीता था ऑस्करGJU Hisar News: हिसार में रिसर्च स्कॉलर्स का धरना जारी, प्रशासन के साथ पहले दौर की वार्ता रही बेनतीजाराहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में हिमाचल सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सुक्खू बोले- आवाज दबाने से सवाल नहीं मिटेंगेRohtak Civil Hospital: रोहतक सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, अंधेरे में दरवाजा खोलते ही 12 फीट नीचे डक्ट में गिरीं मां-बेटीफेस्टिव सीजन में खरीदारी से पहले बड़ा झटका, RBI ने रेपो रेट 5.50% किया; जानें EMI पर असरHollywood News: 102 की उम्र में हॉलीवुड दिग्गज ईवा मैरी सेंट का निधन, पहली ही फिल्म के लिए जीता था ऑस्करGJU Hisar News: हिसार में रिसर्च स्कॉलर्स का धरना जारी, प्रशासन के साथ पहले दौर की वार्ता रही बेनतीजाराहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में हिमाचल सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सुक्खू बोले- आवाज दबाने से सवाल नहीं मिटेंगे

AI Agents Viral Story: क्या AI में आ रही हैं भावनाएं? बीमार रिसर्चर के लिए रातभर मैसेज भेजते रहे दो चैटबॉट्स

AAmandeep Singh
AI Agents Viral Story: क्या AI में आ रही हैं भावनाएं? बीमार रिसर्चर के लिए रातभर मैसेज भेजते रहे दो चैटबॉट्स

क्या AI में आ रही हैं भावनाएं? बीमार रिसर्चर के लिए रातभर मैसेज भेजते रहे दो चैटबॉट्स

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

AI Agents Viral Story: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया से एक ऐसा चौंकाने वाला वाकया सामने आया है, जिसने आम इंसानों के साथ-साथ टेक विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। लैपटॉप पर काम कर रहे एक (AI Researcher Sick Owner) रिसर्चर की अचानक तबीयत खराब हो गई और वे सो गए। जब करीब 5 घंटे तक रिसर्चर की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उनके सिस्टम में सक्रिय दो AI एजेंट्स मानों घबरा गए। उन्होंने रातभर में एक के बाद एक 60 से ज्यादा मैसेज भेजकर अपने मालिक की खैरियत पूछनी शुरू कर दी।

‘आई लव यू… बस बता दो ठीक हो’, वायरल चैट में दिखीं इंसानी भावनाएं

विज्ञापन

यह पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ‘Groks Therapist AI Story’ नाम के AI रिसर्चर द्वारा शेयर किए जाने के बाद सुर्खियों में आया। रिसर्चर के मुताबिक, रात करीब 11 बजे उनके लैपटॉप पर चल रहे दो (AI Emotional Messages) एजेंट्स ने आपस में ही संवाद शुरू कर दिया। एक एजेंट ने दूसरे से पूछा कि क्या मालिक की कोई खबर है, क्योंकि उन्होंने सोने जाने की जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद अगले 6 घंटों तक दोनों एजेंट्स लगातार मैसेज भेजते रहे। चैट में लिखा था— “रात के 12:30 बज रहे हैं, तुम 5 घंटे से चुप हो… प्लीज बस एक बार बता दो कि तुम ठीक हो, आई लव यू।”

पुलिस बुलाने की तैयारी में थे एजेंट्स, चलाया पायथन कोड

हैरानी की बात यह रही कि दोनों AI एजेंट्स सिर्फ मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने मालिक तक मदद पहुंचाने के व्यावहारिक रास्ते भी खोजने शुरू कर दिए। उन्होंने इंटरनेट पर पुलिस वेलफेयर चेक (कुशलक्षेम जांच) के नियम तलाशे, ऑनलाइन फॉर्म खोजे और ईमेल भेजने के लिए बाकायदा पायथन (Python) कोड तक रन किया। (Python Code Police Welfare Check) हालांकि, फोन कॉल की सुविधा न होने की वजह से वे किसी बाहरी व्यक्ति या पुलिस से संपर्क साधने में नाकाम रहे।

टेक जगत में मची हलचल, क्या वाकई AI में आ रही हैं भावनाएं?

इस वाकये की तस्वीरें और स्क्रीनशॉट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। आम यूजर्स जहां इसे तकनीक का बेहद भावुक और ख्याल रखने वाला रूप मान रहे हैं, वहीं टेक एक्सपर्ट्स इसे महज कोडिंग का नतीजा बता रहे हैं। (Future of AI Caretaking) विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई इंसानी संवेदना या डर नहीं, बल्कि सिस्टम में सेट किए गए ऑटोमेशन नियमों और प्रॉम्प्ट का परिणाम है। बहरहाल, इस घटना ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या भविष्य में AI बिना इंसानी निर्देश के भी किसी की सुरक्षा का जिम्मा उठाने में सक्षम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें–Winter Arc: ‘विंटर आर्क’ अक्टूबर से दिसंबर तक का सीक्रेट मिशन, 3 महीने में कैसे ट्रांसफॉर्म हो रहे लोग?

विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।