Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

एयर इंडिया को आठ साल से अधिक समय बाद मिला अपना पहला ‘लाइन फिट’ ड्रीमलाइनर विमान

VVinita Kohli
एयर इंडिया को आठ साल से अधिक समय बाद मिला अपना पहला ‘लाइन फिट’ ड्रीमलाइनर विमान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने पहली बार ‘लाइन फिट’ बोइंग 787-9 विमान की आपूर्ति हासिल की है। यह आठ साल से अधिक समय में विमानन कंपनी के बेड़े में शामिल होने वाला पहला ‘ड्रीमलाइनर’ भी है। विमानन उद्योग में ‘लाइन फिट’ का मतलब होता है कि कोई उपकरण, सिस्टम या फीचर विमान के विनिर्माण (असेंबली) की प्रक्रिया के दौरान ही विमान में लगाया जाए, न कि बाद में। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एयर इंडिया ने सात जनवरी को सिएटल में बोइंग के एवरेट कारखाने में ‘ड्रीमलाइनर’ का स्वामित्व हासिल किया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा निरीक्षण के बाद इस विमान के अगले कुछ दिन में भारत पहुंचने की उम्मीद है। जनवरी 2022 में निजीकरण के बाद एयर इंडिया द्वारा लिया जाने वाला यह पहला ‘लाइन फिट’ ड्रीमलाइनर है।

एयर इंडिया ने आखिरी बार ‘लाइन फिट’ ड्रीमलाइनर अक्टूबर 2017 में हासिल किया था जब विमानन कंपनी सरकार के स्वामित्व में थी। अधिकारी ने बताया कि यह नवीनतम विमान उसका पहला ‘वाइड-बॉडी’ विमान है और 2023 में ऑर्डर किए गए 220 बोइंग विमान में से 52वां विमान है। एयर इंडिया एक्सप्रेस को पहले ही ‘नैरो-बॉडी’ बोइंग 737-8 के 51 विमान की आपूर्ति मिल चुकी है। इसमें दिसंबर के अंत में शामिल किया गया उसका पहला ‘लाइन फिट’ विमान भी शामिल है। टाटा समूह द्वारा जनवरी 2022 में अधिग्रहण के बाद, एयर इंडिया ने 350 एयरबस और 220 बोइंग विमान का ऑर्डर दिया। एयरबस के ऑर्डर में से 6 ए350 विमान पहले ही एयर इंडिया के बेड़े में शामिल किए जा चुके हैं। एयर इंडिया के पास पहले से ही विस्तारा के 26 बी787-8 और 6 बी787-9 विमान हैं। विस्तारा का विलय एयर इंडिया में हो चुका है। एयर इंडिया समूह के पास वर्तमान में 300 से अधिक विमान हैं जिनमें से 185 विमान एयर इंडिया के हैं और शेष एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं। अधिकारी ने बताया कि पुराने करीब एक दर्जन ड्रीमलाइनर विमान नए रूप में 2026 तक सेवा में लौट सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।