Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अकाली दल सांसद ने पंजाब के अधिकारी की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की

VVinita Kohli
अकाली दल सांसद ने पंजाब के अधिकारी की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने गत दिनों पंजाब में एक अधिकारी की आत्महत्या के मामले में राज्य सरकार के एक मंत्री पर लगे आरोपों का हवाला देते हुए गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि वह इस मामले में सीबीआई जांच का निर्देश देने का अपना वादा पूरा करें। 

हरसिमरत ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने गत 21 मार्च को आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने एक वीडियो में राज्य सरकार के एक मंत्री पर दबाव बनाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले संसद में यह मुद्दा उठा था और गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया था कि पंजाब के सांसद पत्र लिखकर दे दें तो वह सीबीआई को जांच का आदेश दे देंगे। हरसिमरत कौर ने दावा किया कि राज्य के पांच सांसदों ने इस संबंध में पत्र लिखा है, लेकिन कांग्रेस के सांसदों ने नहीं लिखा है और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के सदस्य तो ऐसा करने से रहें। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को सीबीआई जांच कराने के अपने वादे को पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।