Breaking News
Yuva Sangam: युवा संगम में गुजरात और पंजाब के युवाओं का मिलन, सात दिन जानेंगे विरासतचंडीगढ़ में नैतिक हत्याकांड के आरोपी शूटर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; शूटर गिरफ्तारKUK University: KUK में छात्राओं को टक्कर मार प्रोफेसर से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तारKaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टYuva Sangam: युवा संगम में गुजरात और पंजाब के युवाओं का मिलन, सात दिन जानेंगे विरासतचंडीगढ़ में नैतिक हत्याकांड के आरोपी शूटर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; शूटर गिरफ्तारKUK University: KUK में छात्राओं को टक्कर मार प्रोफेसर से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तारKaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

Ambala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपी

Ambala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपी

अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala cyber crime: अंबाला जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बैंक खाते की केवाईसी (KYC) अपडेट करने का झांसा देकर एक शख्स के खाते से 6.42 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो शातिर ठगों को अंबाला साइबर क्राइम पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हापुड़ निवासी कैफ और संभल निवासी मोहम्मद उजैक के तौर पर हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से कैफ को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि उजैक को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

फर्जी लिंक भेजकर लगाई थी चपत

विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शहजादपुर इलाके के गांव कड़ासन निवासी अश्विनी कुमार ने मार्च 2025 में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में उनके मोबाइल पर बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने का एक मैसेज और लिंक आया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी साझा की, ठगों ने चंद घंटों के भीतर उनके बैंक खाते से 6 लाख 42 हजार रुपये साफ कर दिए। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस की शरण ली, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।

डिजिटल साक्ष्यों के जरिए यूपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना प्रभारी एसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि टीम ने मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया। डिजिटल सुरागों का पीछा करते हुए पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची और जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े कई अन्य चेहरों और अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

पुलिस की अपील: अनजान लिंक से रहें सावधान

इस कार्रवाई के बाद अंबाला पुलिस ने आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई भी बैंक फोन पर या किसी मैसेज में लिंक भेजकर केवाईसी अपडेट करने की मांग नहीं करता। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी या पिन साझा करें। यदि किसी के साथ धोखाधड़ी होती है, तो बिना देर किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या अधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी की राशि को फ्रीज कराया जा सके।

यह भी देखें –  हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।