Breaking News
India vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएDeepak Babariya Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया नहीं रहे, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोकKaithal News: विधायक सतपाल जांबा के तीखे तेवर, बिजली निगम के जेई और ठेकेदारों पर लगाए पैसे मांगने के आरोपGurdaspur Dinanagar Road Accident : दीनानगर के पास पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चालक की मौतBhiwani Ramlila 2026: भिवानी में 11 अक्टूबर से सजेगा रामलीला का मंचन, अनोखे किरदारों और रिश्तों की चर्चाIndia vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएDeepak Babariya Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया नहीं रहे, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोकKaithal News: विधायक सतपाल जांबा के तीखे तेवर, बिजली निगम के जेई और ठेकेदारों पर लगाए पैसे मांगने के आरोपGurdaspur Dinanagar Road Accident : दीनानगर के पास पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चालक की मौतBhiwani Ramlila 2026: भिवानी में 11 अक्टूबर से सजेगा रामलीला का मंचन, अनोखे किरदारों और रिश्तों की चर्चा

Ambala Dog Attack: अंबाला में आवारा कुत्ते का खौफ, बच्चे को बचाने के लिए भिड़ी दादी समेत 10 लोगों को काटा

GGaganpreet Kaur
Ambala Dog Attack: अंबाला में आवारा कुत्ते का खौफ, बच्चे को बचाने के लिए भिड़ी दादी समेत 10 लोगों को काटा

अंबाला में आवारा कुत्ते का खौफ, बच्चे को बचाने के लिए भिड़ी दादी समेत 10 लोगों को काटा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala Dog Attack: हरियाणा के अंबाला जिले के भीलपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खूंखार आवारा कुत्ते ने चार साल के बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक कुल 10 लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है, जब लोग अपने घरों के बाहर और गलियों में मौजूद थे। इस अचानक हुए हमले ने पूरे गांव में दहशत फैला दी, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को मौके पर ही मार डाला। घटना से जुड़ा एक 57 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुत्ते का आक्रामक रूप साफ दिखाई दे रहा है।

पोते को बचाने के लिए कुत्ते के जबड़े के सामने आ गई दादी

विज्ञापन

घायल महिला पिंकेश ने आपबीती साझा करते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने चार साल के पोते दैविक के साथ घर के बाहर खड़ी थीं। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता तेजी से उनकी तरफ दौड़ा और हमला कर दिया। पिंकेश ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत अपने पोते को पीछे खींच लिया और खुद उसके और कुत्ते के बीच ढाल बनकर खड़ी हो गईं। कुत्ते ने उनके हाथ को अपने जबड़े में दबा लिया और शरीर पर कई जगह काट लिया। शोर सुनकर बाहर आए उनके पति रघुबीर ने भी कुत्ते को भगाने की कोशिश की, जिससे वह भी घायल हो गए। समय रहते कदम उठाने से पोता बाल-बाल बच गया।

दूधवाले पर भी बोला हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सामने आए सीसीटीवी वीडियो में एक दूध विक्रेता अपनी बाइक की तरफ जाता दिख रहा है, जिस पर इसी कुत्ते ने अचानक झपट्टा मार दिया। गनीमत यह रही कि दूधवाले ने तुरंत बाइक की आड़ ले ली, जिससे वह कुत्ते के सीधे हमले से बच गया, हालांकि उसके पैर पर खरोंच जरूर आई। कुछ ही मिनटों में गांव के अलग-अलग हिस्सों से कुल 10 लोगों के घायल होने की खबर फैल गई। घायलों में पिंकेश, उनके पति रघुबीर, पोता दैविक, 11 वर्षीय वासुदीप, मिस्त्री बलबीर और 75 वर्षीय तुलसी राम जैसे लोग शामिल हैं।

अस्पताल में इलाज जारी, सभी की हालत खतरे से बाहर

घटना के तुरंत बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मोर्चा संभालते हुए कुत्ते को घेर लिया और मार डाला। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। छह घायलों को अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जबकि चार अन्य का निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को एंटी रेबीज और अन्य जरूरी इंजेक्शन लगाए हैं। राहत की बात यह है कि समय पर उपचार मिलने के कारण सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, पंचकूला और यमुनानगर समेत 4 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।