Ambala News: पंजाब से अगवा ट्रक ड्राइवर को हरियाणा पुलिस ने टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर छुड़ाया, बस जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पंजाब से अगवा ट्रक ड्राइवर को हरियाणा पुलिस ने टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर छुड़ाया
Ambala News: पंजाब से किडनैप किए गए एक ट्रक ड्राइवर को हरियाणा पुलिस (Haryana Police) की मुस्तैदी से सकुशल बरामद कर लिया गया है। वाहनों की मामूली टक्कर के बाद उपजे विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक निजी टूरिस्ट बस के चालक और परिचालक ने आपा खोते हुए ट्रक ड्राइवर के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे जबरन (Truck driver kidnapped) बस में डालकर जयपुर की तरफ भाग निकले। हरियाणा की ‘डायल 112’ टीम (Haryana Dial 112 rescue) और अंबाला के नग्गल थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही टोल प्लाजा पर घेराबंदी की और कुछ ही घंटों के भीतर किडनैपर्स के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा ड्रामा पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) इलाके में शुरू हुआ। अमृतसर की तरफ जा रहे एक ट्रक की साइड राम दलाल टूरिस्ट कंपनी की स्लीपर बस (UK-07PA-6572) से छू गई, जिससे बस का एक शीशा टूट गया। इस बात से बौखलाए बस स्टाफ ने आपा खो दिया और ट्रक चालक को घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लुटेरे किस्म के व्यवहार पर उतरे बस चालकों ने ड्राइवर का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे जबरन अपनी स्लीपर बस में ठूंसकर चंडीगढ़ के रास्ते जयपुर की ओर रवाना हो गए।
नुकसान की भरपाई का ऑफर ठुकराकर भाग रहे थे आरोपी
घटना के तुरंत बाद किडनैप हुए ड्राइवर ने किसी तरह अपने मालिक तक इसकी खबर पहुंचा दी थी। इसके बाद ट्रक मालिक ने मामले को सुलझाने के लिए बस स्टाफ से संपर्क किया और टूट-फूट के नुकसान का पूरा मुआवजा देने की पेशकश भी की। लेकिन दबंगई पर उतरे बस चालकों ने मुआवजा लेने के बजाय फोन उठाना बंद कर दिया और बंधक बनाए गए ड्राइवर से किसी की बात नहीं होने दी।
जब बस स्टाफ ने फोन उठाना बंद कर दिया तो अनहोनी की आशंका को देखते हुए ट्रक मालिक ने अंबाला में रहने वाले अपने एक परिचित से संपर्क साधा और हरियाणा पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ पर शिकायत दर्ज कराई।
नग्गल थाना पुलिस और डायल 112 की त्वरित कार्रवाई, टोल पर दबोचे गए आरोपी
अपहरण का गंभीर मामला सामने आते ही अंबाला की डायल 112 (Dial 112 )और नग्गल थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई। जीटी रोड और हाईवे के संभावित रूट पर मैसेज फ्लैश किया गया और पुलिस टीम ने तुरंत नग्गल क्षेत्र में आने वाले टोल प्लाजा (Ambala Toll Plaza police)पर मजबूत नाकाबंदी कर दी। जैसे ही उत्तराखंड नंबर की वह संदिग्ध स्लीपर बस टोल प्लाजा पर पहुंची, पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने उसे चारों तरफ से घेरकर रुकवा लिया।
पुलिस टीम ने जब बस के अंदर तलाशी ली, तो उसमें बंधक बनाकर रखा गया ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हालत में मिल गया। नग्गल थाना पुलिस ने बिना देर किए पीड़ित को अपने संरक्षण में लिया और बस को जब्त करते हुए आरोपी चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें– हरियाणा से मानसून की विदाई, 21 जिलों में बदला मौसम, जानिए कब होगी बारिश
