Amritsar Airport Drone Sightings : अमृतसर एयरपोर्ट के रनवे पर दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 विमानों की लैंडिंग रोकी

अमृतसर एयरपोर्ट के रनवे पर दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 विमानों की लैंडिंग रोकी
Amritsar Airport Drone Sightings : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात उस वक्त सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए, जब एयरपोर्ट के अति-संवेदनशील ऑपरेशनल एरिया में संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तुएं उड़ती दिखाई दीं।
घटना रात करीब 10 बजे की है, जब रनवे और आसपास के आसमान में अचानक दो-तीन संदिग्ध ऑब्जेक्ट्स (Amritsar Airport Drone Sightings) को मंडराते देखा गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बिना देर किए तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी किया और हवाई यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अमृतसर आ रही सात उड़ानों की लैंडिंग रोक दी।
गांव रुडाला की तरफ से आई संदिग्ध उड़ती वस्तुएं, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये संदिग्ध यूएवी या ड्रोन (Amritsar Airport Drone Sightings) एयरपोर्ट से सटे गांव रुडाला की तरफ से उड़ान भरते हुए रनवे के करीब पहुंचे थे। कुछ देर तक ये ऑब्जेक्ट्स एयरपोर्ट परिसर के ऊपर चक्कर लगाते रहे। चूंकि अमृतसर एयरपोर्ट सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील और सीमा के काफी करीब है, इसलिए इस गतिविधि को सुरक्षा में बड़ी सेंध के तौर पर देखा जा रहा है।
एटीसी द्वारा रनवे बंद करने के तुरंत बाद सीआईएसएफ (CISF), पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मोर्च संभाला और पूरे एयरपोर्ट परिसर के साथ-साथ बाहरी इलाके की घेराबंदी कर दी। गनीमत यह रही कि एटीसी ने समय रहते लैंडिंग रोककर विमानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ड्रोन थे या कोई खिलौना? खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी और रडार इनपुट्स
घटना के बाद से ही सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की जॉइंट टीमें रुडाला और आसपास के सीमावर्ती गांवों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आसमान में दिखे ऑब्जेक्ट्स असल में सीमा पार से आए कोई कमर्शियल/मिलिट्री ड्रोन थे या फिर स्थानीय स्तर पर उड़ाया गया कोई खिलौना/लेजर लाइट। फिलहाल एयरपोर्ट और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को रेड अलर्ट पर रखा गया है और एटीसी रडार डेटा को तकनीकी जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।
Justice Ashwani Kumar Mishra का शपथ ग्रहण आज, राजभवन में हलचल तेज
