Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Amritsar News: मजीठा के गांव में घर पर 10 राउंड फायरिंग, गेट पर गोलियों के निशान, परिवार दहशत में, पुलिस ने जांच शुरू की

VVinita Kohli
Amritsar News: मजीठा के गांव में घर पर 10 राउंड फायरिंग,  गेट पर गोलियों के निशान, परिवार दहशत में, पुलिस ने जांच शुरू की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा हलके के गांव सियालका में मंगलवार देर रात एक मकान पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग की। घटना के दौरान घर के बाहर लगे गेट पर गोलियों के कई निशान मिले हैं, जबकि परिवार को मौके से गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसे अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें गोलियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

विज्ञापन

सामने आई वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात अचानक गोलियों की आवाज गूंजती है, जिससे आसपास के लोग सहम जाते हैं। फुटेज के जरिए पुलिस को हमलावरों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

परिवार में दहशत का माहौल

घर के सदस्य रशपाल सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और न ही कोई विवाद चल रहा था। इसके बावजूद इस तरह की घटना ने पूरे परिवार को डरा दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इलाके में सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए पंजाब के डीजीपी और मुख्यमंत्री से स्थिति सुधारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर रही हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना मजीठा के एसएचओ अवतार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने CCTV रिकॉर्डिंग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।