Breaking News
Parvinder Jhotta Murder Case Mansa: परविंदर झोटा हत्याकांड, चौथे दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े स्वजनBaba Ramdev Niece Engagement Narnaul: नारनौल में सजा बाबा रामदेव के परिवार का समारोह, भांजी मुदिता की सगाई में पहुंचे सीएम धामीBhiwani Bus Accident News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने बढ़ाई स्पीड, प्रेम नगर के पास पलटी बस, दो की मौतNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदParvinder Jhotta Murder Case Mansa: परविंदर झोटा हत्याकांड, चौथे दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े स्वजनBaba Ramdev Niece Engagement Narnaul: नारनौल में सजा बाबा रामदेव के परिवार का समारोह, भांजी मुदिता की सगाई में पहुंचे सीएम धामीBhiwani Bus Accident News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने बढ़ाई स्पीड, प्रेम नगर के पास पलटी बस, दो की मौतNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामद

Amritsar Nihang Murder: रखड़ पुण्या मेले में आए 21 वर्षीय निहंग की गोली मारकर हत्या, अमृतसर में सुनसान इलाके में मिली लाश

VVinita Kohli
शेयर करें
Amritsar Nihang Murder: अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में चल रहे प्रसिद्ध रखड़ पुण्या मेले के दौरान 21 वर्षीय निहंग राजा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रखड़ पुण्या मेले में आए 21 वर्षीय निहंग की गोली मारकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Amritsar Nihang Murder: अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में चल रहे प्रसिद्ध रखड़ पुण्या मेले के दौरान 21 वर्षीय निहंग राजा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसका शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में मिला। पुलिस के मुताबिक, राजा के सीने और हाथ पर गोलियों के निशान हैं और प्रथम दृष्टया उस पर बेहद नजदीक से फायरिंग की गई।

राजा सिंह गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह का बेटा था और 27 अगस्त को मोटरसाइकिल से रखड़ पुण्या मेला देखने बाबा बकाला साहिब पहुंचा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या का केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान और हत्या की वजह पता लगाने के लिए आसपास की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

 

सीने पर कई गोलियों के निशान, नजदीक से फायरिंग की आशंका

मृतक की पहचान राजा सिंह के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो उसके सीने पर कई गोलियों के निशान मिले। हाथ पर भी फायरिंग के निशान बताए गए हैं।

पुलिस अब यह पता कर रही है कि मेले के दौरान राजा किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था। पुरानी रंजिश समेत हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।

 

मेले से निकलने के बाद सुनसान जगह पर हुई वारदात

राजा सिंह के पिता सरबजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 27 अगस्त को मोटरसाइकिल से बाबा बकाला साहिब के रखड़ पुण्या मेले में आया था। राजा ने अमृत छककर निहंग सिंह का बाणा पहना हुआ था।

पिता के मुताबिक, रात करीब 12:15 बजे राजा गुरुद्वारा साहिब से सिविल अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान नई पार्किंग के पास उसके साथ वारदात हुई। बाद में उसका शव सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में मिला।

 

मां बोलीं- परिवार की उम्मीद था राजा

राजा की मां ने बताया कि उनका बेटा अविवाहित था और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। राजा ही परिवार की उम्मीद था। पुलिस ने मोबाइल में फोटो दिखाकर मां से शव की पहचान कराई।

मां ने पुलिस को बताया कि उनकी जानकारी में राजा की किसी से पुरानी रंजिश नहीं थी। परिवार में राजा की तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी होने वाली है। उनका बड़ा बेटा मानसिक रूप से ठीक नहीं रहता।

 

कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

बाबा बकाला चौकी इंचार्ज एएसआई विक्टर सिंह के मुताबिक, राजा सिंह के माता-पिता मौके पर पहुंचे हैं। उनके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मेले के दौरान राजा की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहे लोगों और आखिरी बार उसके साथ मौजूद व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।