Breaking News
Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाPost Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में है खाता? तो तुरंत चेक कर लें ये जरूरी नियम, वरना कट जाएगा पैसा और बंद हो जाएगा अकाउंटNarnaul News: आरटीए कार्यालय नारनौल द्वारा आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, पुराने वाहनों को परिवर्तित/स्क्रैप करवाने पर मिलेगी सब्सिडीSaha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाPost Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में है खाता? तो तुरंत चेक कर लें ये जरूरी नियम, वरना कट जाएगा पैसा और बंद हो जाएगा अकाउंटNarnaul News: आरटीए कार्यालय नारनौल द्वारा आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, पुराने वाहनों को परिवर्तित/स्क्रैप करवाने पर मिलेगी सब्सिडी

Narnaul: भारत की नारी सदैव हर क्षेत्र में अग्रणी रही है

Narnaul: भारत की नारी सदैव हर क्षेत्र में अग्रणी रही है
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: राष्ट्र सेविका समिति भिवानी विभाग द्वारा महेंद्रगढ़ के हुडा पार्क में पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भिवानी विभाग में आने वाले रेवाड़ी, दादरी, महेंद्रगढ़ और भिवानी जिलों की राष्ट्र सेविका समिति की लगभग 200 सेविकाओं ने भाग लिया।

संचलन हुड्डा पार्क से प्रारंभ होकर बालाजी चौक, मसानी चोक, ब्राह्मण सभा परशुराम चौक, नगर पालिका परिसर, भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए हुडा पार्क में ही संपन्न हुआ।

विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख सविता मलिक ने कहा आज राष्ट्र की आवश्यकता है कि नारी अपने सभी सामाजिक दायित्व संस्कृति और परंपराओं के हिसाब से निर्वहन करें।

जिसके लिए नारी को समाज के अंदर अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। भारत की नारी सदैव हर क्षेत्र में अग्रणी रही है और अब राष्ट्र सेविका समिति प्रति वर्ष प्रशिक्षण शिविर लगाकर उन्हें सफल और संस्कारित बनाने का कार्य कर रही है।

राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 1936 में हुई थी और तब से लेकर अब तक 90 वर्ष के इस सफर में हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र बोध के संस्कार दिए गए। इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर पूनम पूनिया ने राष्ट्र सेविका समिति को भारत की एक अग्रणी संस्था बताया।

मुख्य अतिथि भारती सैनी ने नारियों से आह्वान किया कि वह प्रत्येक क्षेत्र में आगे आए। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। राष्ट्र सेविका समिति जिस प्रकार महिलाओं को समाज में आगे लाकर उन्हें जो सम्मान दिला रही है, हम सबको इस संस्था के साथ जुड़ना चाहिए।

इस अवसर पर प्रांत प्रचारिका श्वेता, कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्था देख रही ललिता भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रही। ललिता भारद्वाज ने सभी आगन्तुको का धन्यवाद किया। संचलन मे भाग ले रही सेविकाओ पर नगर के स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा की गई।

 

यह भी देखें    कम बजट में घर को दें फेस्टिव लुक, ऑनलाइन मिल रहे हैं शानदार डेकोरेशन आइटम्स पर भारी डिस्काउंट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।