Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक संविधान खतरे में : अखिलेश

JJagmarg Desk
जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक संविधान खतरे में : अखिलेश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नोएडा: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अभियान शुरू करते हुये राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि जो लोग संविधान बदलने के लिए 400 सीटें जीतने की बात कर रहे थे, वे भले ही हार गए हों, लेकिन जब तक भाजपा सत्ता में है, तब तक इसका खतरा बना रहेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान खतरे में है और तब तक रहेगा जब तक भाजपा है। जब तक भाजपा की सरकार है तब तक संविधान खतरे में है। भाजपा को भीमराव अंबेडकर के संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें एक ऐसा हथियार दिया है जो लोहे की तलवार से मजबूत है।

विज्ञापन

नोएडा के दादरी में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान सपा पर लगाये गये आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा उद्घाटन किए गए कई हवाई अड्डे अभी तक चालू नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि पहले भी इन्होंने हवाई अड्डों का उद्घाटन किया था, लेकिन सात में से छह अब तक चालू नहीं हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

इससे एक दिन पहले जेवर में हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। मोदी ने आरोप लगाया था कि अपने कार्यकाल में सपा ने नोएडा को लूट का एटीएम बना दिया था। साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं पर अंधविश्वास के कारण गौतमबुद्ध नगर आने से बचने का तंज भी कसा था।

सपा प्रमुख ने कहा कि कल कहा गया कि हम नोएडा नहीं आते। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने यहां अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के घर उतनी बार दौरा किया है, जितनी बार उन दोनों ने मिलकर चाय नहीं पी होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने इस क्षेत्र में विकास का श्रेय अपनी पार्टी की पिछली सरकार को दिया, जिसमें दिल्ली मेट्रो के जरिए दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली कनेक्टिविटी भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नोएडा के विकास के लिए कई फैसले लिए थे। इनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। सपा इस रैली को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का औपचारिक आगाज मान रही है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।