Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अशोक गहलोत ने रसोई गैस के गहराते संकट पर चिंता जताई, लोगों से जिम्मेदारी से इस्तेमाल की अपील

JJagmarg Desk
अशोक गहलोत ने रसोई गैस के गहराते संकट पर चिंता जताई, लोगों से जिम्मेदारी से इस्तेमाल की अपील
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते रसोई गैस के संकट पर चिंता जताते हुए लोगों से इसका और पेट्रोल-डीजल का उपयोग पूरी जिम्मेदारी एवं मितव्ययता के साथ करने की अपील की है।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से उन ढाबों पर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की है जिनमें मजदूर रोजाना खाना खाते हैं। गहलोत ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण भारत में रसोई गैस (एलपीजी) आपूर्ति पर गहराता संकट बेहद चिंताजनक है।

विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार पर स्थिति का आकलन करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार इस संभावित राष्ट्रीय संकट को लेकर भी हमेशा की तरह लापरवाह और असंवेदनशील बनी हुई है। समय रहते स्थिति का आकलन न कर पाना केंद्र सरकार की स्पष्ट ‘सामूहिक विफलता’ है।

गहलोत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मेरी आमजन से अपील है कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और मितव्ययता के साथ करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार दिहाड़ी मजदूरों द्वारा रोजाना खाना खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ढाबों में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि साथ ही, राजस्थान सरकार से मेरा विशेष आग्रह है कि कम से कम ‘इंदिरा रसोई’ (वर्तमान नाम अन्नपूर्णा रसोई) में गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि लाखों जरूरतमंद, छात्र और श्रमिक भोजन के लिए इन्हीं पर निर्भर हैं।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।