Breaking News
Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलRahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेल

राजस्थान में ‘आश्रम-4’ की शूटिंग, बाबा निराला बनकर दौसा की जेल में पहुंचे बॉबी देओल; 10 अक्टूबर तक शूटिंग परमिशन

VVinita Kohli
राजस्थान में ‘आश्रम-4’ की शूटिंग, बाबा निराला बनकर दौसा की जेल में पहुंचे बॉबी देओल; 10 अक्टूबर तक शूटिंग परमिशन

राजस्थान की जेल में पहुंचे बॉबी देओल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ashram Season-4 shooting: राजस्थान में इन दिनों बॉबी देओल की चर्चित वेबसीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग चल रही है। जयपुर के बाद अब सीरीज की शूटिंग दौसा तक पहुंच गई है। मंगलवार 6 अक्टूबर को बॉबी देओल दौसा जिले की श्यालावास सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां सीरीज के अहम हिस्से की शूटिंग की जा रही है। बॉबी देओल जैसे ही शूटिंग के लिए जेल पहुंचे, उन्हें देखने के लिए बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए। लोग दूर-दूर से एक्टर की झलक पाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ ‘बाबा निराला’ और ‘जपनाम-जपनाम’ के नारे लगाती रही।

बॉबी देओल के जेल के अंदर जाते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में उनके पहुंचने के दौरान जेल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ और ‘जपनाम’ के नारे सुनाई दे रहे हैं। सीरीज में बॉबी देओल ‘बाबा निराला’ का किरदार निभा रहे हैं, जो इस वेबसीरीज की सबसे चर्चित पहचान बन चुका है। जेल प्रशासन के मुताबिक, श्यालावास सेंट्रल जेल में ‘आश्रम’ की शूटिंग के लिए 10 अक्टूबर तक अनुमति दी गई है। दौसा में पहली बार इस सीरीज की शूटिंग की जा रही है, इसलिए स्थानीय स्तर पर भी इसे लेकर लोगों में खास उत्सुकता दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

 

 

जयपुर के लग्जरी होटल में बना ‘आश्रम’ का सेट

‘आश्रम-4’ की शूटिंग राजस्थान में पिछले करीब एक महीने से चल रही है। जयपुर के कूकस इलाके में स्थित शिव विलास होटल में सीरीज का बड़ा सेट तैयार किया गया है। यह एक लग्जरी होटल है, जहां वेबसीरीज के लिए ‘आश्रम’ का सेट बनाया गया है। सेट पर बाबा निराला के बड़े फोटो भी लगाए गए हैं, ताकि कहानी के माहौल को उसी रूप में तैयार किया जा सके। जयपुर और आसपास की कई लोकेशन पर इससे पहले भी सीरीज की शूटिंग हो चुकी है। बस्सी इलाके के बांसखोह किले को भी शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया था। अब कहानी के अहम हिस्सों के लिए दौसा की श्यालावास सेंट्रल जेल को लोकेशन बनाया गया है। राजस्थान में ऐतिहासिक इमारतों, किलों और बड़े होटल जैसे अलग-अलग लोकेशन पर हो रही शूटिंग से सीरीज के चौथे सीजन का स्केल भी बड़ा नजर आ रहा है। हालांकि कहानी में दौसा जेल का इस्तेमाल किस घटनाक्रम के लिए किया जा रहा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

2020 में शुरू हुआ था ‘आश्रम’

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी ‘आश्रम’ का पहला सीजन 28 अगस्त 2020 को रिलीज हुआ था। यह बॉबी देओल की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहली बड़ी सीरीज थी। इसमें उन्होंने बाबा निराला का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों के बीच काफी पहचान मिली। सीरीज की लोकप्रियता के बाद इसका दूसरा सीजन नवंबर 2020 में ही रिलीज किया गया। इसके बाद तीसरा सीजन 2022 में आया और 2025 में भी सीरीज का नया हिस्सा रिलीज हुआ। अब चौथे सीजन की शूटिंग राजस्थान में की जा रही है। ‘आश्रम’ की कहानी और बाबा निराला का किरदार शुरुआत से ही चर्चा में रहा है। बॉबी देओल के डायलॉग ‘जपनाम’ ने भी सीरीज के प्रशंसकों के बीच अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि दौसा में शूटिंग के दौरान जेल के बाहर मौजूद लोगों ने भी बॉबी देओल को देखते ही इसी डायलॉग को दोहराना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

दौसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।