Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

ट्रेन में कथित हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी मामूली रूप से घायल, शंकराचार्य ने की कार्रवाई की मांग

JJagmarg Desk
ट्रेन में कथित हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी मामूली रूप से घायल, शंकराचार्य ने की कार्रवाई की मांग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बटुकों से यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार की सुबह सिराथू स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला कर दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि घटना मनगढ़ंत प्रतीत होती है।

प्रयागराज में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि आशुतोष महाराज का आरोप है कि वह रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज आ रहे थे, सुबह जब ट्रेन सिराथू स्टेशन के पास पहुंची तो वह ट्रेन के शौचालय गए तभी एक व्यक्ति ने उस्तरे से उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज का काल्विन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। साथ ही घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जीआरपी अधिकारी ने कहा कि विवेचना के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष महाराज पर ट्रेन में किए गए कथित हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वाराणसी से लखनऊ की अपनी यात्रा के दौरान रायबरेली में संवाददाताओं से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के सवाल पर कहा कि यदि उनके ऊपर हमला हुआ है तो हमलावर को पकड़ा जाना चाहिए। उसे दंडित किया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। रेलवे को भी संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम शारीरिक हिंसा के पक्ष में नहीं हैं। हम चाहते हैं कि जो भी कोई बात कहता है उसका तथ्यों व प्रमाणों से उत्तर दिया जाना चाहिए। हम पर जो आरोप लगाये गये उसका उत्तर हम न्यायालय में दे रहे हैं। हमको हमला करने की आवश्कता नहीं है।

हालांकि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एक वीडियो बयान में आशुतोष महाराज पर हुए कथित हमले पर सवाल उठाये और कहा कि यह घटना मनगढ़ंत लगती है लिहाजा रेलवे को पूरे मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ खबरों के मुताबिक रेलवे कोच के अटेंडेंट ने कहा था कि आशुतोष जब शौचालय गए थे तो ठीक थे लेकिन लौटने पर घायल पाए गए।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ माहौल बनाने और सुरक्षा पाने के लिए बनाई गई एक मनगढ़ंत कहानी लगती है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों को जांच करनी चाहिए और तथ्यों को स्पष्ट रूप से सामने रखना चाहिए ताकि सच सामने आए।

आशुतोष महाराज की तहरीर पर पिछले महीने 21 फरवरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ माघ मेले के दौरान एक नाबालिग समेत दो लोगों के यौन शोषण के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह कार्रवाई प्रयागराज की एक अदालत के आदेश पर की गई थी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।