Ateli Mandi : बिहाली में जहरीला पदार्थ खाने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
Ateli Mandi : अटेली क्षेत्र के गांव बिहाली में बुधवार सायं एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहाली निवासी 49 वर्षीय कृष्ण ने बुधवार सायं जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर अटेली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अटेली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी देखें – प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, शिवानी टीम का नुक्कड़ नाटक काे मिला प्रथम स्थान
