Ateli Mandi : श्री नामदेव महाराज जी के जन्मदिवस को लेकर समिति ने बनाई रूपरेखा, अटेली खंड में होगा भव्य आयोजन
नामदेव समाज के लोग बैठक करते हुए।
Ateli Mandi : मिलन गार्डन में श्री नामदेव समाज की समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री नामदेव महाराज जी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 अक्टूबर को अटेली खंड का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा।
इस बैठक में उत्सव की रूपरेखा सहित अन्य सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। हर बिंदु पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से निर्णय लिए गए।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अटेली खंड के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यहां श्री नामदेव महाराज जी का जन्म दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे मिल-जुलकर इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दें और इसे भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष विजय पाल रोहिल्ला, लक्ष्मी चंद, अशोक, राजू टेलर, सुनील वर्मा, दिनेश मास्टर, हरि ओम, राकेश पेंटर, प्रमोद वेदी, विक्रम वर्मा सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
