Ateli Mandi : नकल फार्म फीस वृद्धि के विरोध में अटेली तहसील कार्यालय पर बसपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
आर.सी. हरेन्द्र प्रताप को ज्ञापन सौंपते बसपा नेता अतरलाल व अन्य प्रदर्शनकारी
Ateli Mandi : नकल फार्म फीस वृद्धि के विरोध में बसपा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
मंडी अटेली। हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तावित नकल फार्म फीस वृद्धि के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अटेली तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व बसपा नेता एवं समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर “नकल फार्म फीस वृद्धि वापिस लो” और “हरियाणा सरकार होश में आओ” के नारे लगाए।
इसके बाद अतरलाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन तहसील के आर.सी. हरेन्द्र प्रताप को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन तत्काल सरकार को भेजने का भरोसा दिया। ज्ञापन में प्रस्तावित वृद्धि को गैर वाजिब, गैर लोकतांत्रिक और घोर जनविरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

अतरलाल, दानसिंह प्रजापत, तुशार तायल और भागसिंह चेयरमैन ने कहा कि इस वृद्धि से किसान, मजदूर, दुकानदार, व्यापारी, महिला, युवा, विद्यार्थी और बेरोजगारों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि नकल फार्म की फीस 10 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए कर दी गई है।
दो पेज तक की नकल फीस तीन रुपए प्रति पेज से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति पेज और दो पेज से अधिक की दर दो रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति पेज कर दी गई है। तुरंत नकल लेने के लिए 5000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
नेताओं ने कहा कि जनता में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 10 दिन के भीतर प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो बसपा राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
प्रदर्शन में लक्ष्मीनारायण यादव, दानसिंह प्रजापत, शेरसिंह, तुषार तायल, सुरेन्द्र महलावत, भागसिंह तंवर, ओ.पी. यादव, राकेश, पवन, सुरेश कुमार, बीर सिंह, जगमोहन, ईश्वर, राजबीर, उमेद सिंह, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
