Breaking News
Bhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैली

Ateli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Ateli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ के तहत एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना था।

शिविर में आसपास के क्षेत्रों से कुल 59 गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें से 24 महिलाओं ने पहली बार अपना पंजीकरण करवाया। डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई स्वास्थ्य जांच के दौरान 19 गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था के लक्षण पाए गए, जिन्हें विशेष देखभाल और निरंतर निगरानी के लिए आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

विज्ञापन

26 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराया गया। चिकित्सा टीम की सदस्य डॉ. मीनू यादव ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। लैब तकनीशियन वरुण ने आवश्यक ब्लड और यूरिन टेस्ट किए, जबकि एएनसी पंजीकरण का कार्य महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने पूरा किया।

शिविर को सफल बनाने में स्थानीय एएनएम और आशा वर्कर्स की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं को शिविर के प्रति जागरूक किया। समापन सत्र में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मातृत्व के इस सफर में सही समय पर जांच और उचित देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं और उनके परिजनों से स्वास्थ्य विभाग के इन अभियानों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

 

 

यह भी देखें – नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।