September 17, 2026

Ateli Mandi : अटेली मंडी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा दिवस, हवन-भंडारे का आयोजन

0
Ateli Mandi : अटेली मंडी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा दिवस, हवन-भंडारे का आयोजन

Ateli Mandi : अटेली मंडी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा दिवस, हवन-भंडारे का आयोजन

Ateli Mandi : श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सुधार सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय जांगिड़ धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर भव्य हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

 

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा आगंतुक अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस बार विशेष रूप से हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के प्रधान संतोष कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देसी घी से बने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

समिति के प्रधान संतोष कुमार जांगिड़ ने बताया धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का प्रथम शिल्पकार और सृष्टिकर्ता माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने ही देवताओं के लिए महलों, अस्त्र-शस्त्रों और दिव्‍य नगरियों का निर्माण किया था।

 

 

पौराणिक गाथाओं के अनुसार, सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी के वंश से उत्पन्न भगवान विश्वकर्मा ने ही संपूर्ण संसार की वास्तुकला और निर्माण कार्य की नींव रखी थी। इसी कारण कारीगर, इंजीनियर, और श्रमिक वर्ग अपनी आजीविका और उपकरणों की सुरक्षा के लिए उनकी पूजा करते हैं।

 

 

इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन मंडली ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनकी महिमा का बखान करते हुए मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

 

 

 

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय अटेली में “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed