Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: बहादुरगढ़ में बेकाबू कैंटर का कहर, 7 लोगों को रौंदा, 3 युवकों की मौत, महिला समेत 4 घायल

AAmandeep Singh
Haryana News: बहादुरगढ़ में बेकाबू कैंटर का कहर, 7 लोगों को रौंदा, 3 युवकों की मौत, महिला समेत 4 घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में सोमवार का दिन चीख-पुकार और मातम में बदल गया। एक सिरफिरे कैंटर चालक ने शहर की सड़कों पर ऐसा खूनी खेल खेला कि महज कुछ ही मिनटों के भीतर तीन घरों के चिराग बुझ गए। रफ्तार और लापरवाही के इस कॉम्बिनेशन ने न केवल राहगीरों को अपनी चपेट में लिया, बल्कि शहर के दो व्यस्ततम इलाकों में दहशत फैला दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

दोस्त के साथ सड़क पार कर रहे थे, काल बनकर आया कैंटर

विज्ञापन

खून जमा देने वाला पहला हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (MIE) के मामा चौक पर पेश आया। चश्मदीदों के मुताबिक, दो प्रवासी युवक सड़क पार कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया और रौंदते हुए निकल गया। इस भीषण टक्कर में बिहार के छपरा जिले के रहने वाले अशोक (32) और शंभू (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बहादुरगढ़ की एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे।

भागने की फिराक में बाईपास पर फिर बरपाया कहर

मामा चौक पर खून की होली खेलने के बाद भी कैंटर चालक का दिल नहीं पसीजा। गिरफ्तारी के डर से वह वाहन को और तेज भगाते हुए बहादुरगढ़ बाईपास की ओर निकल गया। यहाँ उसने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें कानोंदा निवासी योगेंद्र (30) ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी प्रवीण लहूलुहान हो गया। इसके तुरंत बाद बेकाबू कैंटर ने एक सवारी ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। ऑटो में सवार लाइनपार निवासी प्रेम नामक महिला, उनके पति कृष्ण और चालक जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी, आरोपी की तलाश तेज

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआईएमएस (PGIMS) रेफर कर दिया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवा दिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कैंटर के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद से औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष है।

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।