Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Bahadurgarh Murder Case: बहादुरगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: ताऊ देवी लाल पार्क के पास युवती की हत्या, युवक घायल

AAmandeep Singh
बहादुरगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: ताऊ देवी लाल पार्क के पास युवती की हत्या, युवक घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बहादुरगढ़। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। शहर के व्यस्त रहने वाले ताऊ देवी लाल पार्क के पास एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक पर भी जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने युवक के गले और हाथ पर तेजधार हथियार से कई वार किए। घायल युवक को खून से लथपथ हालत में नागरिक अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फेसबुक की दोस्ती और खूनी अंजाम

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 18 वर्षीय मधु के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और वर्तमान में बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में रह रही थी। घायल युवक अभिषेक, फतेहाबाद के टोहाना (गांव समयान) का रहने वाला है और बिजली-प्लंबिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की दोस्ती इसी साल जनवरी में फेसबुक के जरिए हुई थी। मधु ने ही अभिषेक को मिलने के लिए बहादुरगढ़ बुलाया था। अभिषेक टोहाना से ट्रेन पकड़कर अपनी दोस्त से मिलने पहुँचा था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी का सबसे भयानक मंजर बन जाएगी।

नहर के पास घात लगाकर बैठे थे हमलावर

घटना उस वक्त हुई जब दोनों ताऊ देवी लाल पार्क के पास नहर किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए दो नकाबपोश युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे। मधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अभिषेक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस: प्रेम प्रसंग या कुछ और?

वारदात की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मयंक मिश्रा भारी पुलिस बल और एफएसएल (FSL) की टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया, “मामले की तफ्तीश जारी है। फिलहाल घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।”

पुलिस की टीमें अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। यह ऑनर किलिंग का मामला है या इसके पीछे कोई और रंजिश, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मधु के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्हें अभिषेक के बारे में कोई जानकारी थी।

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।