Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Snapchat Friendship Murder: स्नैपचैट की दोस्ती का खूनी अंजाम: बहादुरगढ़ में युवती की हत्या कर प्रेमी ने किया सुसाइड का प्रयास

GGaganpreet Kaur
स्नैपचैट की दोस्ती का खूनी अंजाम: बहादुरगढ़ में युवती की हत्या कर प्रेमी ने किया सुसाइड का प्रयास
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बहादुरगढ़।  रिश्तों के कत्ल और सनक की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने बहादुरगढ़ को दहला कर रख दिया है। सेक्टर-6 स्थित देवीलाल पार्क के पास नहर किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में साफ हुआ है कि चांदनी उर्फ मधु की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके उसी दोस्त अभिषेक ने की थी, जिसके साथ वह सात फेरे लेने के सपने देख रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश भी की।

नहर किनारे मिला था खून से लथपथ जोड़ा

विज्ञापन

बीते शुक्रवार को देवीलाल पार्क के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहर किनारे एक युवती का शव और पास ही एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। दोनों की गर्दन और हाथ की नसें तेजधार हथियार से कटी हुई थीं। पुलिस ने घायल युवक अभिषेक को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतका की पहचान बिहार की रहने वाली चांदनी के रूप में हुई, जो फिलहाल शक्ति नगर में रह रही थी।

स्नैपचैट से शुरू हुई थी प्यार की दास्तान

परिजनों ने बताया कि चांदनी और अभिषेक की मुलाकात इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया ऐप ‘स्नैपचैट’ के जरिए हुई थी। दोस्ती गहरी हुई तो चांदनी ने महज 15 दिन बाद ही अपनी मां बीना को सब सच बता दिया। मां ने भी समझदारी दिखाते हुए इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। मां बीना का रो-रोकर बुरा हाल है, वह बार-बार एक ही सवाल पूछ रही हैं— “जब मैं शादी के लिए राजी थी, तो उसने मेरी बेटी को क्यों मारा?”

झूठ की बुनियाद पर टिका था अभिषेक का किरदार

तफ्तीश में यह भी सामने आया कि अभिषेक ने शुरुआत से ही चांदनी के परिवार से झूठ बोला था। पहले उसने खुद को भिवानी का निवासी बताया, लेकिन जब शादी की बात आगे बढ़ी और आधार कार्ड मांगा गया, तो उस पर फतेहाबाद का पता निकला। टोकने पर उसने बहाना बना दिया कि वह रहता भिवानी में है पर गांव फतेहाबाद में है। परिवार के मुताबिक, 20 मई को वे अभिषेक के घर जाकर रिश्ता पक्का करने वाले थे, लेकिन सनकी प्रेमी ने उससे पहले ही चांदनी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अस्पताल में भर्ती है आरोपी, हत्या का केस दर्ज

मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी अभिषेक फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस की निगरानी में है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर शादी तय होने के बावजूद अभिषेक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस आरोपी के बयान दर्ज करने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।