Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Barnala News: बरनाला में दिनदहाड़े फायरिंग, बीच रास्ते युवक को घेर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

VVinita Kohli
Barnala News: बरनाला में दिनदहाड़े फायरिंग, बीच रास्ते युवक को घेर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: बरनाला में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय कच्चा कॉलेज रोड पर उस समय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी गई। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सेखा रोड का रहने वाला रोहन कुमार जब कच्चा कॉलेज रोड पर स्थित एक गली के पास मौजूद था, तो 3 से 4 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया। 

हमलावरों ने अचानक रोहन कुमार पर गोली चला दी। गोली रोहन की पीठ पर लगी, जिसके कारण वह वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोहन कुमार को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी वन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी वन के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा हमारी टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति रोहन कुमार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस वारदात के बाद शहर निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इस मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।