Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Barnala News: विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के कथित हस्तक्षेप से दुखी सरपंच पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा

VVinita Kohli
Barnala News: विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के कथित हस्तक्षेप से दुखी सरपंच पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: विधानसभा क्षेत्र महल कलां के गांव कलाल माजरा में मंगलवार को स्थिति उस समय नाजुक हो गई, जब गाँव के वर्तमान सरपंच जगजीवन सिंह अपने तीन पंचायत सदस्यों के साथ गाँव की पानी वाली टंकी पर चढ़ गए। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि सरपंच अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ा है और उसने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि कोई जबरदस्ती की गई, तो वह आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाने के लिए मजबूर होगा। टंकी के ऊपर से रोष प्रकट करते हुए सरपंच जगजीवन सिंह ने क्षेत्रीय विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी पर आरोप लगाया कि विधायक सत्ता के ज़ोर पर गाँव के विकास कार्यों में नाजायज दखलअंदाजी कर रहे हैं। 

सरपंच के अनुसार, गाँव की पंचायत को काम करने से रोकने के लिए सरकार द्वारा प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसा किया गया था, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती देकर स्टे लिया गया था। लेकिन अब दोबारा प्रशासक लगाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हनन किया जा रहा है। सरपंच जगजीवन सिंह ने बताया कि वह गाँव की साझा जगहों पर हुए अवैध कब्जों को छुड़वाना चाहते हैं, लेकिन विधायक कथित तौर पर अपने प्रभाव के माध्यम से इस काम में अड़ंगा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाँव की पूरी पंचायत और लोग उनके कामों से संतुष्ट हैं, लेकिन विधायक प्रशासन के जरिए गाँव की बागडोर अपने हाथ में रखना चाहते हैं। सरपंच द्वारा पेट्रोल की बोतल लेकर आत्महत्या की चेतावनी दिए जाने के कारण पूरे गाँव में डर और दहशत का माहौल है। गाँव वालों की नज़रें टंकी पर टिकी हुई है और प्रशासन के लिए यह स्थिति एक बड़ी परीक्षा बनी हुई है।

विज्ञापन

सिविल और पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुँचा

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना महल कलां के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुँचे। गाँव में बढ़ते तनाव को देखते हुए नायब तहसीलदार सुखबीर सिंह भी अपनी टीम के साथ गांव कलाल माजरा पहुँच चुके हैं। प्रशासन द्वारा सरपंच और पंचों को नीचे उतारने के लिए बातचीत की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरपंच हरजिंदर सिंह, भरपूर सिंह और गुरचरण सिंह अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

सरपंच द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद: विधायक पंडोरी

इस संबंध में जब क्षेत्रीय विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि सरपंच जगजीवन सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच बनते समय उन्होंने ही उसकी मदद की थी। उन्होंने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण प्रशासन ने प्रशासक नियुक्त किया है; यदि वह कोरम पूरा कर ले, तो वह पुनः सरपंच के रूप में बहाल हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह मेरे पास आता, तो विरोध कर रहे पंचायत सदस्यों को समझाकर गाँव की बेहतरी के लिए काम चलाने हेतु उसका समर्थन करने के प्रयास भी किए जाते। दूसरी ओर बीडीपीओ महल कलां भूषण कुमार ने कहा कि कलाल माजरा की पंचायत का कोरम पूरा न होने के कारण उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशासक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।