Breaking News
अमृतसर में एक्टिवा हटाने को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, घर के बाहर 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्याHealthy recipes: शेफ संजीव कपूर की स्पेशल रेसिपी, घर पर आसानी से बनाएं क्रीमी ‘कैरेट एंड सैफरॉन रिसोट्टो’luxury trains in India: भारत की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन, जिसमें मिलता है महलों जैसा अहसासमहाराष्ट्र के PHC में महिला डॉक्टर को पांच पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थप्पड़ मारा, CCTV में कैद हरकतHaryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, धान छोड़ ये फसलें उगाने पर मिलेंगे 10,000 रुपये प्रति एकड़अमृतसर में एक्टिवा हटाने को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, घर के बाहर 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्याHealthy recipes: शेफ संजीव कपूर की स्पेशल रेसिपी, घर पर आसानी से बनाएं क्रीमी ‘कैरेट एंड सैफरॉन रिसोट्टो’luxury trains in India: भारत की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन, जिसमें मिलता है महलों जैसा अहसासमहाराष्ट्र के PHC में महिला डॉक्टर को पांच पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थप्पड़ मारा, CCTV में कैद हरकतHaryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, धान छोड़ ये फसलें उगाने पर मिलेंगे 10,000 रुपये प्रति एकड़

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में शानो-शौकत से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस: विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में शानो-शौकत से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस: विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में शानो-शौकत से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Barnala News: गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज संघेड़ा में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संस्था के अध्यक्ष भोला सिंह विर्क स्टेट अवॉर्डी की सरपरस्ती और प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत सिंह कुलार की अगुवाई में राष्ट्रीय खेल दिवस अत्यंत धूमधाम और शानो-शौकत से मनाया गया। यह विशेष समारोह कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग और एन.एस.एस. विभाग के संयुक्त प्रयास से भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को समर्पित किया गया।

समारोह की देखरेख शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलबीर सिंह, एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. मनदीप कौर, प्रो. मिट्ठू पाठक, प्रो. मनप्रीत कौर और डॉ. निरपाल सिंह की संयुक्त निगरानी में हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और दौड़ के मुकाबले करवाए गए। एन.एस.एस. के समस्त स्वयंसेवकों और शारीरिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने इन खेलों में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलबीर सिंह और एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. मनदीप कौर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमारे शरीर को निरोग और स्वस्थ रखते हैं, बल्कि यह मानसिक विकास, अनुशासन, टीम भावना और चरित्र निर्माण में भी अहम योगदान देते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। समारोह के अंत में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों के लिए कॉलेज प्रबंधकों द्वारा रिफ्रेशमेंट का बहुत ही सराहनीय प्रबंध किया गया। इस खास मौके पर एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों के अलावा कॉलेज के समस्त टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने शिरकत कर समारोह को सफल बनाया।

“खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है, जो युवाओं के भीतर अनुशासन, आपसी भाईचारा और सकारात्मक सोच पैदा करते हैं। कॉलेज प्रबंधकीय समिति युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए हर संभव सुविधा और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश का नाम रोशन करना चाहिए।”

 

भोला सिंह विर्क स्टेट अवॉर्डी, अध्यक्ष, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज संघेड़ा

“शारीरिक रूप से स्वस्थ विद्यार्थी ही मानसिक रूप से मजबूत होकर पढ़ाई में नए आयाम स्थापित कर सकता है। कॉलेज द्वारा समय-समय पर ऐसे खेल समारोह और गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास हो सके। विभागाध्यक्षों और प्रोग्राम अफसरों की मेहनत की सराहना करते हुए वे समारोह की सफलता के लिए बधाई देते हैं।”

यह भी पढें; पंजाब में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।