Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Barnala News: गूगल पे के जरिए चार हजार रुपये की रिश्वत मामले में हल्का कट्टू का पटवारी हरमनजीत सिंह गिरफ्तार

VVinita Kohli
Barnala News: गूगल पे के जरिए चार हजार रुपये की रिश्वत मामले में हल्का कट्टू का पटवारी हरमनजीत सिंह गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: विजिलेंस ब्यूरो बरनाला की टीम ने गूगल पे के जरिए चार हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एक पटवारी को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो बरनाला के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जनाब बशीर खान के पिता जनाब दिलावर खान ने साल 2014 के दौरान अपनी गांव कट्टू स्थित कृषि भूमि पर मालवा ग्रामीण बैंक बालियां से 2 लाख 70 हजार रुपये का कर्ज लिया था। 

यह कर्ज चुकाने के बाद पंजाब ग्रामीण बैंक बालियां द्वारा 27 अगस्त 2025 को हल्का पटवारी गांव कट्टू को पत्र लिखकर सूचित किया गया था कि दिलावर खान के रपट नंबर 689 (दिनांक 30 मई 2014) के तहत गिरवी रखे गए रकबे को अब भार-मुक्त (फक्क) कर दिया जाए। यह पत्र हलका पटवारी हरमनजीत सिंह को प्राप्त हुआ था। इस बारे में पटवारी हरमनजीत सिंह की उसके मोबाइल नंबर से बशीर खान के मोबाइल पर बातचीत हुई थी। जिसके बाद बशीर खान उसी दिन 2 दिसंबर 2025 को पटवारी हरमनजीत सिंह से तहसील कार्यालय धनौला में जाकर मिला। वहां पटवारी ने शिकायतकर्ता से जमीन भार-मुक्त करने का प्रमाण पत्र दर्ज करने और शिकायतकर्ता के पिता दिलावर खान की मृत्यु के बाद उनकी मिल्कियत वाली जमीन का विरासत इंतकाल चढ़ाने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। 

जिस पर बशीर खान ने पटवारी के कहने के अनुसार अपने मोबाइल पर चल रहे गूगल पे से पटवारी हरमनजीत सिंह के गूगल पे पर रुपये भेज दिए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता बशीर खान के नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बालियां शाखा में चल रहे खाते की बैंक स्टेटमेंट प्राप्त की गई। स्टेटमेंट के अनुसार 4 हजार रुपये पटवारी की माता गुरमीत कौर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भुच्चो मंडी (जिला बठिंडा) शाखा के खाते में ट्रांसफर हुए पाए गए। इस तरह पटवारी द्वारा बशीर खान का उक्त काम करने के बदले 4 हजार रुपये बतौर रिश्वत हासिल करना साबित हुआ है। विजिलेंस ने हरमनजीत सिंह पटवारी निवासी निकट वॉटर वर्क्स, पत्ती कमाल, गांव व डाकघर सेमा, जिला बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।