Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बरनाला पुलिस की एक होटल में छापेमारी: शिकायत के आधार पर कई जोड़े हिरासत में

VVinita Kohli
बरनाला पुलिस की एक होटल में छापेमारी: शिकायत के आधार पर कई जोड़े हिरासत में
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: बरनाला बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। एक शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से करीब 10 जोड़ों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी-1 के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को 112 नंबर पर एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता द्वारा होटल में लड़कियों की सप्लाई किए जाने के बारे में सूचित किया गया था। 

इस सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए होटल में चेकिंग अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए जोड़ों के बारे में पुलिस का कहना है कि उनके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। पुलिस मुख्य रूप से यह देख रही है कि क्या सभी जोड़े कानूनी रूप से वयस्क हैं और क्या होटल के रिकॉर्ड में उनकी जानकारी सही तरीके से दर्ज की गई थी?

विज्ञापन

होटल प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी

एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि इस होटल के संबंध में पहले भी कुछ शिकायतें मिलती रही थीं, लेकिन आज पुख्ता सूचना के आधार पर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने साफ किया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के बाद यदि होटल प्रबंधकों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

कई अन्य होटल संचालकों में मचा हड़कंप

बस स्टैंड के सामने स्थित होटल में पुलिस छापेमारी की खबर शहर में आग की तरह फैल गई, जिसके कारण बरनाला के अन्य होटल प्रबंधकों में भारी हड़कंप देखने को मिला। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के डर से कई होटल मालिकों ने तुरंत सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। यहाँ तक कि इक्का-दुक्का होटलों से ऐसी सूचनाएं भी सामने आई हैं कि प्रबंधकों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने होटलों में ठहरे हुए जोड़ों से कमरे तुरंत खाली करवा लिए। पुलिस की इस मुस्तैदी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल संचालकों की नींद उड़ा दी है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य होटल संचालकों में भी चर्चा का माहौल है।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।