Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बरनाला पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान और दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश; चार लोग गिरफ्तार

JJagmarg Desk
बरनाला पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान और दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश; चार लोग गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: पाकिस्तान व दुबई में बैठे व्यक्तियों के साथ मिलकर बाहरी रिश्तेदार बनकर व फर्जी वीजा लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का बरनाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम की अगुवाई में डीएसपी सतवीर सिंह, थाना साइबर क्राइम बरनाला की टीम ने फर्जी व्हाट्सएप नंबरों और म्यूल बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर ठगी करने वाले इस गिरोह को गिरफ्तार किया है।


विज्ञापन


बाहरी रिश्तेदार बनकर ठगते थे लाखों 

पुलिस के अनुसार यह गिरोह भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम पर म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाते थे और फिर पाकिस्तान व दुबई में बैठे अपने साथियों के जरिए फर्जी व्हाट्सएप नंबरों से कॉल कर खुद को विदेश में रहने वाला रिश्तेदार या वीजा एजेंट बताकर ठगी करता था। इसके बाद पीड़ितों से इन खातों में पैसे डलवा लिए जाते थे। थाना साइबर क्राइम बरनाला में गांव लोहगढ़, जिला बरनाला निवासी आत्मा सिंह के बयान पर मामला नंबर चार, 31 जनवरी 2026 दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता से बाहरी रिश्तेदार बनकर 10 लाख 19 हजार रुपये की ठगी की गई थी। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) व आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(डी) के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



आरोपियों की पहचान 

जिनकी पहचान लवदीप सिंह उर्फ लवली, निवासी जल्लोके, ममदोट हिठाड़, जिला फिरोजपुर, मलकीत सिंह उर्फ कीतू, निवासी जल्लोके, ममदोट हिठाड़, जिला फिरोजपुर, लखविंदर सिंह, निवासी सेठावाला, ममदोट हिठाड़, जिला फिरोजपुर, सुखप्रीत सिंह, निवासी छांगा खुर्द, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।



अन्य राज्यों में भी ठगी की वारदातों को दे चुके अंजाम

यह गिरोह पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। मामले की तकनीकी जांच जारी है और आरोपियों के बैंक खातों की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित मलकीत सिंह उर्फ कीतू मैक्सिको से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था, जहां से उसके पाकिस्तान और दुबई में बैठे ठगों से संपर्क बने। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह गिरोह तैयार किया और ठगी की गतिविधियां शुरू कर दीं। 

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।