Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बरनाला की बेटी दामिनी ने रचा इतिहास: पंजाबी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में प्राप्त किया 'गोल्ड मेडल'

VVinita Kohli
बरनाला की बेटी दामिनी ने रचा इतिहास: पंजाबी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में प्राप्त किया 'गोल्ड मेडल'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला का 41 वां दीक्षांत समारोह (कनवोकेशन) बरनाला जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आया, जब क्षेत्र की होनहार बेटी एडवोकेट दामिनी को कानून की पढ़ाई में अकादमिक उत्कृष्टता दिखाने के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यूनिवर्सिटी द्वारा दामिनी को लॉ की पढ़ाई में ‘यूनिवर्सिटी टॉपर’ घोषित किया गया है, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। बाबा फरीद लॉ कॉलेज, फरीदकोट की छात्रा रही दामिनी ने अपनी बैचलर ऑफ लॉ की परीक्षा में 88.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी लॉ कॉलेजों के छात्रों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दीक्षांत समारोह के दौरान जब उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस शानदार उपलब्धि की खबर मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर महेश कुमार गुप्ता ने दामिनी की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बरनाला शहर की जीत है। दामिनी ने साबित कर दिया है कि एकाग्रता और ईमानदारी से किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। हमें अपनी इस बेटी पर बहुत गर्व है।

विज्ञापन

दामिनी में सफल और न्यायप्रिय वकील बनने के सभी गुण मौजूद: एडवोकेट राहुल गुप्ता

दामिनी वर्तमान में प्रसिद्ध कानूनविद् राहुल गुप्ता एडवोकेट के मार्गदर्शन में कानूनी प्रैक्टिस कर रही हैं। अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए एडवोकेट राहुल गुप्ता ने कहा कानून का क्षेत्र अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ की भी मांग करता है। दामिनी ने जिस तरह यूनिवर्सिटी टॉप कर गोल्ड मेडल जीता है, उससे स्पष्ट है कि उनमें एक सफल और न्यायप्रिय वकील बनने के सभी गुण मौजूद हैं। उनकी कानूनी सूझ-बूझ उन्हें भविष्य में बहुत ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।

हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं एडवोकेट दामिनी

एडवोकेट दामिनी की यह उपलब्धि नई पीढ़ी, विशेष रूप से लड़कियों के लिए एक बेमिसाल उदाहरण है। कानून जैसे चुनौतीपूर्ण और पेशेवर क्षेत्र में अग्रणी रहना यह दर्शाता है कि मजबूत इरादों और सही मार्गदर्शन के साथ सीमित साधनों के बावजूद भी आसमान को छुआ जा सकता है। आज दामिनी उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।