Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Bathinda News : 24 घंटे में 4 ग्रामीणों की अचानक मौत, बठिंडा के गांव कोट शमीर में पसरा मातम

Bathinda News : 24 घंटे में 4 ग्रामीणों की अचानक मौत, बठिंडा के गांव कोट शमीर में पसरा मातम

Bathinda News : 24 घंटे में 4 ग्रामीणों की अचानक मौत, बठिंडा के गांव कोट शमीर में पसरा मातम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Bathinda News : बठिंडा जिले के कोट शमीर गांव से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां महज एक दिन के भीतर चार ग्रामीणों की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक चारों ही मौतों की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो सकेगी।

मृतकों की पहचान गांव के पूर्व पंच गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह उर्फ गेली और गांधी प्रजापत के रूप में हुई है। इस घटना ने इसलिए भी सभी को झकझोर कर रख दिया है क्योंकि जान गंवाने वालों में दो युवा चेहरे शामिल थे। अचानक एक साथ चार अर्थियां उठने से हर आंख नम है और गांव के हर कोने में इसी अनहोनी की चर्चा चल रही है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी और इलेक्ट्रिकल मैकेनिक भी शामिल

मृतकों की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो पूर्व पंच गुरजंट सिंह गांव में खेती-बाड़ी का काम देखते थे और सामाजिक रूप से काफी सक्रिय थे। वहीं, युवा गुरमेल सिंह उर्फ गेली पेशे से इलेक्ट्रिकल मैकेनिक थे और अपनी मेहनत के बल पर परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे।

दूसरे मृतक गुरप्रीत सिंह को कुछ साल पहले अपने पिता अंग्रेज सिंह के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर पंजाब पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। गुरप्रीत और गुरमेल दोनों ही कम उम्र के युवा थे, जिनकी अचानक मौत ने उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

पूर्व पार्षद ने उठाई आर्थिक मदद की मांग

गांव कोट शमीर के पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पमा ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चारों ही लोग गांव के सुख-दुख में हमेशा आगे रहने वाले इंसान थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो की उम्र 50 साल से अधिक थी, जबकि दो युवा 50 से कम उम्र के थे जिनका पूरा जीवन अभी आगे पड़ा था।

पूर्व पार्षद पमा ने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि असमय जान गंवाने वाले दोनों युवाओं के आश्रित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि मौतों के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

CM Bhagwant Mann से नशों के बारे पूछने वाले युवक से बर्बरता, SGPC प्रधान ने सरकार पर साधा निशाना

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बठिंडा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।