Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

5kg Gas Cylinder: खुशखबरी! अब सिर्फ आधार कार्ड पर मिलेगा 5 किलो का गैस कनेक्शन, BPCL ने शुरू की खास स्कीम

AAmandeep Singh
खुशखबरी! अब सिर्फ आधार कार्ड पर मिलेगा 5 किलो का गैस कनेक्शन, BPCL ने शुरू की खास स्कीम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दिल्ली। दुनिया भर में युद्ध की आहट और ऊर्जा संकट के बीच पिछले कुछ दिनों से देश में गैस की कमी और अनियमित सप्लाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बाजार में गर्म थीं। इन अफवाहों और आशंकाओं के बीच भारत पेट्रोलियम ने एक बड़ा कदम उठाते हुए न केवल सप्लाई की स्थिरता का भरोसा दिलाया है, बल्कि 5 किलो के छोटे गैस सिलेंडर की वितरण प्रक्रिया को भी बेहद आसान बना दिया है। यमुनानगर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इस योजना का लाभ उन लोगों को मिल रहा है जो बड़े सिलेंडर का बोझ नहीं उठा सकते या जिनके पास स्थायी पते के दस्तावेज नहीं हैं।

सिर्फ आधार कार्ड लाएं और 5 मिनट में कनेक्शन ले जाएं

विज्ञापन

यमुनानगर में इस योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दरअसल, फैक्ट्रियों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर, फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले छोटे दुकानदार और अकेले रहने वाले विद्यार्थियों को गैस के लिए अक्सर भटकना पड़ता था। नई योजना के तहत अब किसी लंबी वेटिंग या पते के सत्यापन की जरूरत नहीं है। विद्या भारत गैस एजेंसी के मालिक प्रवेश कुमार ने बताया कि भारत पेट्रोलियम की इस पहल से समाज के निचले तबके को भारी लाभ हो रहा है। ग्राहक को सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना है और 5 मिनट के भीतर उसे सिलेंडर हैंडओवर कर दिया जाता है।

कम खर्च में बड़ी सुविधा: सिक्योरिटी और रिफिल के दाम तय

इस छोटे सिलेंडर कनेक्शन की लागत भी आम आदमी की जेब को ध्यान में रखकर तय की गई है। उपभोक्ता को मात्र 1000 रुपये सिक्योरिटी राशि के रूप में जमा करने होंगे, जो पूरी तरह रिफंडेबल (वापसी योग्य) है। वहीं, 5 किलो गैस की भराई के लिए करीब 600 रुपये का भुगतान करना होगा। सरकार की इस फ्लेक्सिबल (लचीली) योजना से ब्लैक में मिलने वाली गैस पर भी लगाम लगेगी और गरीबों को सुरक्षित ईंधन मिल सकेगा।

उपभोक्ताओं ने जताया आभार

यमुनानगर के औद्योगिक इलाकों में काम करने वाले मजदूरों और रेहड़ी संचालकों ने इस स्कीम के लिए केंद्र सरकार और भारत पेट्रोलियम का धन्यवाद किया है। लोगों का कहना है कि पहले गैस की किल्लत की खबरों से वे डरे हुए थे, लेकिन अब सुलभ और सस्ते विकल्प ने उनकी चिंता दूर कर दी है। स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘इज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देने वाला यह एक सराहनीय कदम है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।