Breaking News
पंचकूला में कांग्रेस का हल्लाबोल: सेक्टर-17 से चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च, CEC के खिलाफ प्रदर्शनKarnal Crime: करनाल में शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला से दुष्कर्म, असंध थाने में केस दर्जBalwant Singh Rajoana की फांसी टालने की याचिका पर 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाईHSGMC Budget Dispute: HSGMC में बजट पर घमासान, 4 सदस्यों के घर के बाहर धरना देगी सिख संगत, जगदीश सिंह झींडा का ऐलानNana Patekar: ‘क्रांतिवीर’ से ‘उदय शेट्टी’ तक, सोशल मीडिया पर नम आंखों से नाना पाटेकर याद कर रहे फैंसपंचकूला में कांग्रेस का हल्लाबोल: सेक्टर-17 से चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च, CEC के खिलाफ प्रदर्शनKarnal Crime: करनाल में शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला से दुष्कर्म, असंध थाने में केस दर्जBalwant Singh Rajoana की फांसी टालने की याचिका पर 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाईHSGMC Budget Dispute: HSGMC में बजट पर घमासान, 4 सदस्यों के घर के बाहर धरना देगी सिख संगत, जगदीश सिंह झींडा का ऐलानNana Patekar: ‘क्रांतिवीर’ से ‘उदय शेट्टी’ तक, सोशल मीडिया पर नम आंखों से नाना पाटेकर याद कर रहे फैंस

Bhikhiwind Road Accident : बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब मेले जा रहे 3 नाबालिगों की मौत

hharpreet singh
Bhikhiwind Road Accident : बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब मेले जा रहे 3 नाबालिगों की मौत

Bhikhiwind Road Accident : बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब मेले जा रहे 3 नाबालिगों की मौत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bhikhiwind Road Accident : तरनतारन जिले के भिखीविंड इलाके से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी में आयोजित वार्षिक जोड़ मेले में शामिल होने जा रहे तीन नाबालिग लड़कों की सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु हो गई। देर रात करीब दो बजे हुए इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं।

बीएसएफ कैंप के पास टकराईं दो गाड़ियां

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा भिखीविंड में स्थित बीएसएफ कैंप के ठीक पास घटित हुआ। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और एक्टिवा के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों नाबालिग दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों किशोरों की पहचान

भीषण हादसे में मारे गए तीनों किशोरों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतकों में माड़ी मेघा गांव निवासी अभिजोत सिंह (पुत्र जगराज सिंह), भिखीविंड की चेला कॉलोनी निवासी हरमन सिंह (पुत्र गुरप्रीत सिंह) और कलसियां कलां निवासी रवि सिंह (पुत्र साहिब सिंह) शामिल हैं। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे और मेले में माथा टेकने के लिए घर से निकले थे।

गांवों में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

एक ही झटके में तीन चिराग बुझने की खबर मिलते ही गांव माड़ी मेघा, कलसियां कलां और भिखीविंड में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा पर उठे सवाल

जोड़ मेले के दौरान देर रात तक सड़कों पर युवाओं और श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार और बिना लाइट वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि मेले के दिनों में प्रमुख मार्गों और पुलिस नाकों पर गश्त बढ़ाई जाए ताकि आगे ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Punjab Chandigarh Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में बदला मौसम, उमस से मिली राहत

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।