Breaking News
लुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, काम से लौट रहे ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल गायबKurukshetra weather: दिन में ही हो गई रात! कुरुक्षेत्र में घने बादलों के बीच अचानक झमाझम बरसे बदरादिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मानMahendragarh News: सतनाली के गांव ढाणी कुम्हारान में दिल दहला देने वाली वारदात, आंगन में लहूलुहान मिला 48 वर्षीय महिला का शवलुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, काम से लौट रहे ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल गायबKurukshetra weather: दिन में ही हो गई रात! कुरुक्षेत्र में घने बादलों के बीच अचानक झमाझम बरसे बदरादिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मानMahendragarh News: सतनाली के गांव ढाणी कुम्हारान में दिल दहला देने वाली वारदात, आंगन में लहूलुहान मिला 48 वर्षीय महिला का शव

Haryana Agniveer: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के 5 दिन बाद पहुंचा एडमिट कार्ड, भिवानी के युवा का टूटा सपना

AAmandeep Singh
Haryana Agniveer: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के 5 दिन बाद पहुंचा एडमिट कार्ड, भिवानी के युवा का टूटा सपना

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के 5 दिन बाद पहुंचा एडमिट कार्ड, भिवानी के युवा का टूटा सपना

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Agniveer: जिले के गांव राजगढ़ से प्रशासनिक और डाक व्यवस्था की एक ऐसी घोर लापरवाही सामने आई है, जिसने देश सेवा का सपना देख रहे एक होनहार युवा की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

भारतीय वायुसेना की अग्निवीर वायु (air force school gurugram exam) भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे खुशवंत नामक अभ्यर्थी को उसका प्रवेश-पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि निकल जाने के पूरे पांच दिन बाद मिला। ( agniveer non combatant entry) समय पर एडमिट कार्ड न मिलने के कारण वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सका और चयन प्रक्रिया में शामिल होने से पूरी तरह वंचित रह गया।

विज्ञापन

5 अक्टूबर की परीक्षा, 10 अक्टूबर को पहुंचा पत्र

भर्ती विवरण के अनुसार खुशवंत की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता (PFT) और स्ट्रीम उपयुक्तता परीक्षा 5 अक्टूबर को तय की गई थी। इसके लिए गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित एयर फोर्स स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां सुबह 6 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य था। लेकिन विडंबना यह रही कि डाक विभाग द्वारा यह लिफाफा अभ्यर्थी को 10 अक्टूबर को थमाया गया। (admit card received late) पत्र के लिफाफे पर डाकघर की मुहर भी 10 अक्टूबर की ही दर्ज है, जिससे यह साफ होता है कि प्रेषण प्रक्रिया में ही भारी देरी की गई या फिर प्रशासनिक स्तर पर अड़चन रही।

परिजनों में आक्रोश, वायुसेना से करेंगे शिकायत

खुशवंत के पिता शिव कुमार शास्त्री ने इस लापरवाही पर कड़ा एतराज जताया है। उनका कहना है कि वायुसेना की भर्ती ग्रामीण युवाओं के लिए बेहद अहम होती है और इसके लिए वे दिन-रात एक करके तैयारी करते हैं। आवेदन से लेकर तैयारी तक समय और संसाधन दोनों खर्च होते हैं, लेकिन जब प्रवेश-पत्र ही परीक्षा बीतने के बाद मिलेगा, तो युवा अपनी काबिलियत कैसे साबित करेगा? उन्होंने कहा कि यह केवल उनके बेटे का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता और समयबद्धता पर बड़ा सवाल है।

जांच और दोबारा अवसर की मांग

पीड़ित परिवार ने फैसला किया है कि वे इस पूरे मामले की शिकायत भारतीय वायुसेना के उच्च अधिकारियों से करेंगे। उन्होंने मांग की है कि प्रवेश-पत्र जारी करने और डाक से भेजने से जुड़े पूरे रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि जिम्मेदार एजेंसी या कर्मचारी की जवाबदेही तय हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई है कि नियमों के तहत खुशवंत को परीक्षा देने का एक और उचित अवसर दिया जाए ताकि किसी अभ्यर्थी का भविष्य ऐसी तकनीकी या प्रशासनिक लापरवाही की भेंट न चढ़े।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।