August 17, 2026

Bhiwani News: भिवानी की बेटी का हांसी में उत्पीड़न, बाइक और सोने की अंगूठी के लिए पीटकर निकाला

0
Bhiwani News: भिवानी की बेटी का हांसी में उत्पीड़न, बाइक और सोने की अंगूठी के लिए पीटकर निकाला

भिवानी की बेटी का हांसी में उत्पीड़न, बाइक और सोने की अंगूठी के लिए पीटकर निकाला

Bhiwani News: हरियाणा में सख्त कानूनों के बावजूद दहेज प्रताड़ना के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। ताजा मामला भिवानी जिले के मानेहरू गांव की बेटी से जुड़ा सामने आया है, जहां शादी के करीब 7 साल बाद भी ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ। पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुर पर दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता मधू के अनुसार, उसकी शादी 31 अक्टूबर 2017 को हांसी उपमंडल के कापरो गांव निवासी नरेश के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों का रवैया बदलने लगा और पति नरेश ने बाइक तथा अपनी बहन के लिए सोने की अंगूठी की अतिरिक्त मांग रख दी।

शराब पीकर देर रात आता था पति, ससुर भी देते थे जान से मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और रोज देर रात 1-2 बजे घर लौटता था। घर आते ही वह गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर देता था। मायके से मनमाफिक सामान न लाने पर ताने मारना उसका रोज का नियम बन गया था।

इतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता के ससुर भी अपने बेटे का ही साथ देते थे। आरोप है कि ससुर भी मधू के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे और उसके माता-पिता व भाई को ससुराल आने से रोकते थे। किसी से शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकियां तक दी जाती थीं।

पंचायत भी रही बेअसर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मधू ने बताया कि जब पानी सिर से ऊपर गुजर गया, तो उसके मायके वालों ने गांव के गणमान्य लोगों को साथ लेकर पंचायत बुलाई। रिश्तेदारों और पंचायत ने ससुराल पक्ष को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद और मांग पर अड़े रहे। आखिर में आरोपी पति और ससुर ने जबरन उसे घर से निकाल दिया।

फिलहाल पीड़िता पिछले करीब डेढ़ महीने से अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे वियान के साथ मायके में रहने को मजबूर है। थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Hockey World Cup: आज इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम, सिरसा के राजिंदर सिंह पर रहेंगी निगाहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed