Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Bhiwani Road Accident: भिवानी में जींद मार्ग पर कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पोते की दर्दनाक मौत, दो घायल

Bhiwani Road Accident: भिवानी में जींद मार्ग पर कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पोते की दर्दनाक मौत, दो घायल

भिवानी में जींद मार्ग पर कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पोते की दर्दनाक मौत, दो घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani Road Accident: भिवानी की सड़कों पर रफ्तार का दानव एक बार फिर दो घरों के चिराग बुझा गया। भिवानी-जींद मार्ग पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तिगड़ाना मोड़ के पास एक बेकाबू कैंटर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। (Tigrana Mod Bhiwani News)  इस खूनी भिड़ंत में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कैंटर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर अपने वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

विज्ञापन

परिवार के दो सदस्य एक साथ दुनिया से अलविदा

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गांव मिताथल (Mitathal Village Bhiwani)  के रहने वाले 68 वर्षीय सत्यनारायण और उनके रिश्ते में पोता लगने वाले 28 वर्षीय सनूप के रूप में हुई है। सनूप मूल रूप से मिताथल का रहने वाला था, लेकिन फिलहाल वह भिवानी शहर के कीर्ति नगर में रह रहा था।

मृतक सत्यनारायण खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा चलाते थे और उनके परिवार में तीन बेटे व एक बेटी हैं। वहीं, युवा सनूप की शादी करीब ढाई साल पहले ही हुई थी और उसका डेढ़ साल का एक मासूम बेटा है। सनूप के पिता राजपाल हरियाणा पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। एक साथ घर के दो सदस्यों की अर्थी उठने की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और रिश्तेदारों व गांव में मातम पसर गया।

रोहतक के दो युवक भी गंभीर रूप से जख्मी

इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार रोहतक के दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान रोहतक के प्रीत विहार निवासी दीपांशु और रामगोपाल कॉलोनी निवासी आशीष के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को दुरुस्त करते हुए शवों को कब्जे में लिया। सदर थाने के जांच अधिकारी ASI मंजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Neeru Dhanda Haryana: जींद की बेटी नीरू ढांडा को लंदन में मिलेगा ‘हरियाणा गौरव अवार्ड-2026’, सुजीत कलकल भी होंगे सम्मानित

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।